सलाखों के पीछे मुस्कान मनाएगी बेटी ‘राधा’ का बर्थडे, पुलिस ने की पूरी तैयारी, कैसा होगा पहला जन्मदिन

Date:


Last Updated:

Meerut Muskan Daughter Birthday: मेरठ में ब्लू ड्रम कांड वाली मुस्कान अपने गुनाहों की सजा सलाखों के पीछे काट रही है. वहीं एक बार फिर मुस्कान चर्चा में आ गई है. दरअसल मुस्कान की बेटी राधा का 24 नवंबर को जन्मदिन है. जेल प्रशासन ने बच्ची के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Zoom

मुस्कान की बेटी का बर्थडे

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित ब्लू ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान एक बार फिर चर्चा में है. मेरठ जिला कारागार में 24 नवंबर को उसकी बेटी राधा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन का संयोग भी काफी खास है, क्योंकि आज ही मुस्कान के मृतक पति सौरभ का भी जन्मदिन है. जेल प्रशासन ने बच्ची के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस दौरान बच्ची को नए कपड़े, मिठाई और खिलौने उपहार में दिए जाएंगे.

दरअसल जेल प्रशासन की ओर से महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों का जन्मदिन मनाने की परंपरा है. इसी परंपरा के तहत मुस्कान की बेटी राधा का भी जन्मदिन मनाया जाएगा. जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में छह साल तक की उम्र के बच्चों का जन्मदिन विशेष रूप से मनाया जाता है. इसका उद्देश्य बच्चों को सामान्य बचपन का एहसास कराना है, ताकि उन्हें जेल के माहौल में रहने के कारण किसी तरह की उपेक्षा महसूस न हो.

जेल में पांच बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक, वर्तमान में मेरठ जिला कारागार में छह साल से कम उम्र के पांच बच्चे अपनी माताओं के साथ रह रहे हैं. इन बच्चों के जन्मदिन पर जेल कर्मचारी और महिला बंदी मिलकर खुशियां मनाते हैं. बच्चों को उपहार और मिठाइयां दी जाती हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे.

बड़ी बेटी से मिलना चाहती है मुस्कान
वहीं मुस्कान ने अपनी बड़ी बेटी से मिलने की इच्छा भी जताई है. इसके लिए उसने अपने वकीलों के माध्यम से परिवार तक संदेश पहुंचाया है. जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि यदि मुस्कान की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक पत्र दिया जाता है तो उसे नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा. फिलहाल जेल प्रशासन राधा के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटा है. इस जन्मदिन का संयोग इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि जिस दिन बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा है, उसी दिन उसके दिवंगत पिता सौरभ का भी जन्मदिन है.

दूसरी बेटी को अपनाने से परिवार ने किया इनकार
मुस्कान जिस पति सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद है, उसका जन्मदिन भी 24 नवंबर को आता है. मुस्कान की दूसरी बेटी राधा यानि मन्नत के पिता के रूप में उसके प्रेमी साहिल का नाम सामने आया था. इसलिए परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. सौरभ की पहली बेटी पीहू, मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद से अपने नाना-नानी के साथ रह रही है. यूपी जेल मैनुअल के अनुसार, 6 साल तक बच्चे अपनी मां के साथ जेल में रह सकते हैं. यहां उनके खेलने और खाने की पूरी व्यवस्था होगी. साथ ही विभाग की ओर से मुफ्त टीकाकरण भी कराया जाएगा. साथ ही बच्चे का आंगनवाड़ी में एडमिशन कराया पढ़ाई-लिखाई भी कराई जाएगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related