Last Updated:
झुमका चौराहा लंबे समय से बरेली आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खास जगह रहा है. यहां लोग रुककर तस्वीरें लेते हैं और इसे शहर की पहचान के रूप में देखते हैं. बॉलीवुड के मशहूर गीत झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में ने भी बरेली को देशभर में अलग पहचान दिलाई. इसी पहचान को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने कुछ साल पहले यहां विशाल झुमका स्थापित कराया था. लेकिन समय के साथ इसकी चमक फीकी पड़ने लगी थी और डिजाइन में भी कई कमियां सामने आने लगी थीं.
बरेलीः अपनी संस्कृति, साहित्य, खानपान और ऐतिहासिक पहचान के लिए पूरे देश में बरेली मशहूर है. इसी खास पहचान की वजह से शहर को झुमका सिटी के नाम से भी जाना जाता है. वर्षों से शहर का प्रसिद्ध झुमका चौराहा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. यहां लगाया गया विशाल झुमका बरेली की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक माना जाता था. अब नगर निगम ने पुराने झुमके को हटाकर उसके रिनोवेशन का काम शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहरवासियों को पहले से ज्यादा आकर्षक, आधुनिक और भव्य झुमका देखने को मिलेगा.
पर्यटकों के लिए है खास जगह
झुमका चौराहा लंबे समय से बरेली आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खास जगह रहा है. यहां लोग रुककर तस्वीरें लेते हैं और इसे शहर की पहचान के रूप में देखते हैं. बॉलीवुड के मशहूर गीत झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में ने भी बरेली को देशभर में अलग पहचान दिलाई. इसी पहचान को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने कुछ साल पहले यहां विशाल झुमका स्थापित कराया था. लेकिन समय के साथ इसकी चमक फीकी पड़ने लगी थी और डिजाइन में भी कई कमियां सामने आने लगी थीं.
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक अब नए झुमके को आधुनिक डिजाइन, बेहतर लाइटिंग और मजबूत संरचना के साथ तैयार किया जाएगा. रात के समय इसकी रोशनी पूरे चौराहे को आकर्षक बनाएगी. इसके साथ ही आसपास के सेल्फी प्वाइंट को भी नया और रंगीन रूप दिया जाएगा ताकि पर्यटक यहां आकर शहर की सुंदरता का आनंद ले सकें. माना जा रहा है कि नया झुमका बरेली की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा.
झुमका पहनने से ज्यादा गाने कर दिया मशहूर
स्थानीय लोगों का कहना है कि झुमका केवल सजावट का हिस्सा नहीं बल्कि बरेली की आत्मा और गौरव का प्रतीक है. शहर के व्यापारियों और युवाओं का मानना है कि नए स्वरूप में तैयार होने के बाद यह जगह पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगी जिससे शहर की छवि मजबूत होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. बरेली के वरिष्ठ कवि डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि राजा नंदिनी ने जो झुमका बरेली को पहनाया है उसकी चमक पूरी दुनिया में शहर का नाम रोशन कर रही है. पहले लगाया गया झुमका उतना आकर्षक नहीं था, लेकिन अब नगर निगम इसे नए रूप में तैयार कर रहा है जिससे शहर की सुंदरता और बढ़ जाएगी.
उन्होंने कहा कि झुमका अब केवल एक ढांचा नहीं बल्कि बरेली की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. नगर निगम की इस पहल से लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में झुमका चौराहा बरेली की नई और भव्य पहचान के रूप में और अधिक लोकप्रिय होगा. शहरवासी अब नए झुमके के अनावरण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें