लखनऊ. उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत 14 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) का स्थानांतरण किया गया है, जबकि एक अधिकारी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है.
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राहुल पवार को गौतमबुद्ध नगर से हटाकर गाजियाबाद का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. वहीं, डाली सिकरवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बिजनौर से स्थानांतरित कर गौतमबुद्ध नगर का BSA नियुक्त किया गया है.
इसी तरह मोनिका को अमरोहा से मेरठ और आशा चौधरी को मेरठ से अमरोहा भेजा गया है. कमलेन्द्र कुशवाहा को कौशांबी से मिर्जापुर और अनिल कुमार वर्मा को मिर्जापुर से कौशांबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
किस अधिकारी को कहां भेजा गया?
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है-
राहुल पवार – गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद।
डाली सिकरवार – DIET, बिजनौर से गौतमबुद्ध नगर।
मोनिका – अमरोहा से मेरठ।
आशा चौधरी – मेरठ से अमरोहा।
कमलेन्द्र कुशवाहा – कौशांबी से मिर्जापुर।
अनिल कुमार वर्मा – मिर्जापुर से कौशांबी।
लालचन्द्र – अयोध्या से अमेठी।
संजय तिवारी – अमेठी से लखीमपुर खीरी।
मनीष कुमार सिंह – बलिया से मऊ।
संतोष कुमार उपाध्याय – मऊ से बलिया।
अमित कुमार सिंह – संतकबीर नगर से इटावा।
प्रवीण कुमार तिवारी – लखीमपुर खीरी से बस्ती।
राजेश कुमार – इटावा से संतकबीर नगर।
अनूप कुमार – बस्ती से अयोध्या।
ओम प्रकाश यादव – गाजियाबाद से DIET, बलिया में वरिष्ठ प्रवक्ता।
