Last Updated:
मथुरा के समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने लोकल 18 से बताया कि यह योजना धरातल पर कुछ महीने पहले शुरू की गई है. इस योजना को अटल वयो अभ्युदय योजना के नाम से जाना जाता है. इस योजना में 5000 का अनुदान वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाता है. मोतियाबिंद जैसी घातक बीमारी और इस उपचार के दौरान आने वाले खर्च के लिए 5000 की धनराशि इस योजना में खर्च की जा रही है.
मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. इस योजना के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को उपचार दिया जा रहा है. साथ ही इस योजना के तहत मोतियाबिंद का इलाज वरिष्ठ नागरिकों का कराया जाना सुनिश्चित किया गया है. इस योजना में सरकार के द्वारा जो अनुदान की राशि दी जाती है, वह 5000 की है. विभिन्न खर्चों को मिलाकर यह अनुदान राशि उन वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराई जाती है, जो वरिष्ठ नागरिक 60 वर्ष से अधिक हो चुके हैं.
मथुरा को मिला 50 वरिष्ठ नागरिकों का लक्ष्य
मथुरा के समाज कल्याण विभाग द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए एक योजना संचालित की गई है. इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद की बीमारी के अलावा अन्य उपचार उपलब्ध कराई जा रहे हैं. मथुरा के समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने लोकल 18 से बताया कि यह योजना धरातल पर कुछ महीने पहले शुरू की गई है. इस योजना को अटल वयो अभ्युदय योजना के नाम से जाना जाता है. इस योजना में 5000 का अनुदान वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाता है. मोतियाबिंद जैसी घातक बीमारी और इस उपचार के दौरान आने वाले खर्च के लिए 5000 की धनराशि इस योजना में खर्च की जा रही है.
यह भी बताया कि मथुरा के लिए 50 ऐसे वरिष्ठ नागरिकों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिन्हें मोतियाबिंद की बीमारी है या वह आत्मनिर्भर बनकर कहीं अपना जीवन यापन करना चाहते हैं. उनके लिए भी यह योजना बेहद लाभकारी साबित हो रही है. अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है. इसका उद्देश्य बुजुर्गों को वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में मदद करना है, ताकि वे समाज में सक्रिय रूप से भाग ले सकें.
बुढ़ापे का सहारा बनेगी ये योजना
अटल वयो अभ्युदय योजना (पहले इसे राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कार्य योजना – NAPSrc कहा जाता था) 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक. बुढ़ापे में वित्तीय स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना. यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है. इसके तहत वृद्धाश्रम, डे-केयर सेंटर और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. बुजुर्गों को सहायक उपकरण (जैसे चश्मा, बैसाखी, व्हीलचेयर) प्रदान किए जाते हैं. यह योजना वृद्धों के लिए सुरक्षित आवास और वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें


