9.8 C
Munich

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, मैजिक-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, 4 घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Must read


Last Updated:

Lakhimpur Kheri Accident News : लखीमपुर खीरी के ईसानगर में NH-730 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमं मैजिक और ट्रक की आमने-सामने भयंकर टक्कर हुई है और 8 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 4 लोग घायल हो गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को राहत-बचाव और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.

Zoom

ईसानगर में दर्दनाक हादसा: लखीमपुर से सिसैया जा रही मैजिक ट्रक से भिड़ी.

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा ईसानगर क्षेत्र में ऊंच गांव और भरेहटा के बीच नेशनल हाईवे-730 पर हुआ, जहां एक मैजिक वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आला अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए और तुरंत लोगों की मदद करने को कहा है.

जानकारी के मुताबिक, मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की तरफ से आ रहा था. टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ धौरहरा समेत खमरिया और ईसानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी खमरिया भेजा. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिलाधिकारी को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने को कहा गया है.

मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रशासन को दिए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही न होने की हिदायत दी गई है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और गलत दिशा में ओवरटेकिंग को लेकर जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article