Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi on Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह को 2 छक्के लगाए. वैभव ने अब जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी को लेकर बताया कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज के सामने वह थोड़ा सा नवर्स हुए थे.
वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के खिलाफ लगाए 2 छक्के
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दुनिया के बड़े-बड़े बल्लबाजों के पैर कांपते हैं. उनकी सटीक यॉर्कर की रफ्तार किसी बंदूक की गोली से कम नहीं होती है. बल्लेबाज इस कोशिश में रहते हैं कि किसी तरह बुमराह का स्पेल खत्म हो जाए, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी उनके सामने बल्लेबाजी के लिए उतरे नजारा कुछ और ही था. वैभव ने बुमराह के ओवर में दो छक्के उड़ाकर सनसनी मचा दी.
वैभव सूर्यवंशी की उस बल्लेबाजी को देखकर खुद बुमराह भी हैरान थे. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वह क्या सोच रहे थे. वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मैं बस ये सोच रहा था कि बॉलर को नहीं देखूं. मैं बस गेंद पर फोकस कर रहा था. मैं थोड़ा नवर्स था कि इतना बड़ा बॉलर सामने है, लेकिन मैं अपने नेचुरल गेम पर ध्यान दे रहा था.”
‘𝘞𝘢𝘴 𝘵𝘳𝘺𝘪𝘯𝘨 𝘵𝘰 𝘧𝘰𝘤𝘶𝘴 𝘰𝘯 𝘵𝘩𝘦 𝘣𝘢𝘭𝘭 𝘢𝘯𝘥 𝘯𝘰𝘵 𝘵𝘩𝘦 𝘣𝘰𝘸𝘭𝘦𝘳..’ 🫡


