8.2 C
Munich

चार साल पहले जो हुआ प्रसिद्ध ने ले लिया उसका बदला, तब मिलर ने जीती थी आखिरी ओवर की जंग

Must read


होमखेलक्रिकेट

मिलर से लिया चार साल पुराना बदला, तब प्रसिद्ध नहीं जीत पाए थे आखिरी ओवर की जंग

Last Updated:

डेविड मिलर और प्रसिद्ध के बीच 2022 में भी आखिरी ओवर की जंग हुई थी. तब मिलर गुजरात के लिए खेलते थे और प्रसिद्ध राजस्थान रॉयल्स के साथ थे.

Zoom

दिल्ली की हार के बाद डेविड मिलर और कुलदीप यादव

आईपीएल का एक मैच आपको कभी-कभी वहीं खड़ा कर देता है, जहां आप पहले हार चुके होते हैं. अंतर सिर्फ इतना होता है कि इस बार आपके सामने कहानी बदलने का मौका होता है. चार साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसने प्रसिद्ध कृष्णा को खामोश कर मिलर को हीरो बना दिया था, मगर इस बार कहानी अलग थी, समय अलग था और टीम भी अलग थी. मगर किरदार वही थे. डेविड मिलर अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और प्रसिद्ध गुजरात टाइटंस के. मैच में जो हुआ वो सबने देखा, मगर आज आपको हम वो बताएंगे जो 4 साल पहले हुआ था, उसका बदला प्रसिद्ध ने कल के मैच में लिया.

बात 2022 आईपीएल सीजन की है, पहला क्लीफायर कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला जा रहा था. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी कर 188 रन बनाए. गुजरात टाइटंस को टारगेट लॉक करना था. प्रसिद्ध कृष्णा तब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे और डेविड मिलर गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. बड़ा ही रोमांचक मैच था वो. 19 ओवर में गुजरात 3 विकेट खोकर 173 रन बना चुकी थी. हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर क्रीज पर थे और दूसरे खिलाड़ी थे डेविड मिलर जो तब तक 35 बॉल पर 50 रन पूरे कर चुके थे.

आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस को 16 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर थे डेविड मिलर. यह टारगेट चुनौती इसलिए माना जा रहा था, क्योंकि इससे पहले फेंके गए ओवर में सिर्फ 7 रन ही आए थे. प्रसिद्ध ने ओवर की पहली गेंद फेंकी, जिसे मिलर ने सीधे स्टैंड के पार पहुंचाया. लॉन्ग ऑन पर मारा गया यह छक्का राजस्थान के लिए बड़ा दर्द बन गया. प्रसिद्ध ने दूसरी गेंद फेंकी और इस बार बॉल डीप स्क्वेर लेग की बाउंड्री पार कर गई. यही हश्र तीसरी बॉल का हुआ. लगातार तीन छक्के मारकर मिलर ने गुजरात को सीधे फाइनल में पहुंचा दिया.

ड्रेसिंग रूम में हताश नजर आए डेविड मिलर

2022 का बदला प्रसिद्ध ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लिया. 8 अप्रैल को दोनों फिर आमने सामने थे. इस बार मिलर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे और प्रसिद्ध गुजरात के लिए. 211 रन का मजबूत लक्ष्य था. के एल राहुल ने अच्छी पारी खेली मगर दिल्ली जीत की दहलीज से दूर थी. ऐसे में मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. आखिरी ओवर जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. सामने थे विपराज निगम. पहली ही बॉल पर चौका जड़कर विपराज ने दिल्ली की उम्मीद मजबूत की, लेकिन दूसरी गेंद पर वह चलते बने. कुलदीप यादव आए और तीसरी गेंद पर मिलर को स्ट्राइक देकर 2022 की याद ताजा कर दी. अब 3 बॉल पर 9 रन चाहिए थे.

प्रसिद्ध ने ओवर की चौथी गेंद फेंकी, जिसे मिलर ने सीधे स्टेडियम के पार पहुंचाया. यह आईपीएल के इस सीजन का सबसे लंबा 106 मीटर का छक्का था. इससे पहले आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने भी चेन्नई के खिलाफ इतना लंबा छक्का मारा था. अब दो बॉल पर 2 रन की जरूरत थी. प्रसिद्ध ने बॉल फेंकी, जिस पर सिंगल का चांस था. मिलर ने इस बॉल पर रन नहीं लिया, क्योंकि अगर वह ऐसा करते तो स्ट्राइक पर कुलदीप यादव होते जो दिल्ली के लिए खतरा हो सकता था. हालांकि प्रसिद्ध 2022 से सबक ले चुके थे, इसीलिए मैच की आखिरी ओवर को प्रसिद्ध ने स्लोअर बाउंसर डाला, जिस पर मिलकर बीट हो गए. वह रन लेने के लिए भागे, मगर कुलदीप क्रीज पर नहीं पहुच पाए और बटलर ने उन्हें रन आउट कर दिया.

About the Author

authorimg

Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article