Last Updated:
ज्वॉइंट सेक्रेट्री सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिंलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि कुछ रिटेल आउटलेट पर पैनिक है, लेकिन हम बताना चाहते है हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है.
केंद्र ने कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर देश में कोई दिक्कत नहीं है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. फर्टिलाइजर और पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को यह बयान दिया. सरकार हर स्थिति से रणनीतिक तरीके से निपट रही है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यूरिया का घरेलू उत्पादन प्रभावित जरूर हुआ था. लेकिन अब हमारे पास जरूरत के हिसाब से पूरा स्टाक है. बंद पड़ी यूरिया यूनिट्स में गैस सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है. देश के कुछ पेट्रोल पंपों पर लोगों में पैनिक देखा जा रहा है.”
पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि हमारे पास तेल का फुल स्टॉक है. केंद्र ने कहा, “पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए भी कई ऑर्डर जारी हुए हैं. दो दिन में एक करोड़ से ज्यादा गैस सिलेंडर बुक हुए हैं. इनमें से 92 लाख की सप्लाई भी हो चुकी है. ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर सरकार बहुत कड़ा एक्शन ले रही है. ढाई हजार जगहों पर छापे मारे गए हैं.”
यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टाक मौजूद
फर्टिलाइजर मंत्रालय की अपर्णा शर्मा ने यूरिया पर बड़ा अपडेट दिया है. अपर्णा शर्मा ने कहा, ‘हम हालात को रणनीतिक तरीके से डील कर रहे हैं. यूरिया का घरेलू उत्पादन बीच में प्रभावित हुआ था. देश में 3.90 लाख टन यूरिया की जरूरत है. अभी हमारे पास यूरिया की पर्याप्त मात्रा बिल्कुल सुरक्षित है.’ उन्होंने कहा, “सभी बंद यूरिया यूनिट्स में गैस की सप्लाई शुरू हो चुकी है. हम यूरिया और डीएपी के मेजर सप्लायर्स के सीधे संपर्क में हैं. किसानों को खाद के लिए बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है.”
पेट्रोल पंपों पर पैनिक की कोई जरूरत नहीं
पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वॉइंट सेक्रेट्री सुजाता शर्मा ने लोगों को भरोसा दिया है कि पेट्रोल-डीजल के लिए डरने की जरूरत नहीं है. सुजाता शर्मा ने कहा, ‘देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. कुछ रिटेल आउटलेट पर बेवजह का पैनिक देखा जा रहा है. हम लोगों को बताना चाहते हैं कि हमारे पास तेल का फुल स्टाक है. पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑर्डर भी जारी किए गए हैं.’
मुनाफाखोरों पर 2500 छापे, 2000 सिलेंडर जब्त
एलपीजी की सप्लाई देश में पूरी तरह से नॉर्मल चल रही है. 29 मार्च को ही गैस की 95 फीसदी बुकिंग पूरी हुई है. पिछले दो दिन में एक करोड़ 4 लाख बुकिंग मिली हैं. इनमें से 92 लाख लोगों को सिलेंडर की सप्लाई कर दी गई है. कुछ जगहों से होर्डिंग और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें आ रही हैं. राज्य सरकारें ऐसे लोगों पर सबसे कड़ी कारवाई कर रही हैं. रविवार को देशभर में करीब ढाई हजार रेड की गई हैं. इन छापों में 2 हजार गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही 500 लोगों को शो कॉज नोटिस भी दिया गया है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें





