6.9 C
Munich

कितने कमाते हैं हरभजन सिंह, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कहां-कहां से होती है कमाई

Must read


होमखेलक्रिकेट

कितने कमाते हैं हरभजन सिंह, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Last Updated:

Harbhajan Singh Net Worth: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राघव चड्ढा समेत 8 सांसदों के साथ इस्तीफे का ऐलान कर सनसनी मचा दी है. 81.80 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक ‘भज्जी’ का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बेहद मजबूत है, जिसमें चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहरों में 59 करोड़ की अचल संपत्तियां शामिल हैं. आईपीएल कमेंट्री और एंडोर्समेंट से करोड़ों कमाने वाले हरभजन ने खेल सुधार के वादे के साथ 2022 में राजनीति शुरू की थी, जो अब एक बड़े मोड़ पर है.

Zoom

हरभजन सिंह की नेटवर्थ में लगातार इजाफा हो रहा है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के ‘टर्बनेटर’ हरभजन सिंह इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं. एक तरफ जहां वह आईपीएल के मैदानों पर अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की राजनीति से आई एक खबर ने गलियारों में हलचल मचा दी है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि उनके और हरभजन सिंह समेत आठ सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. यह खबर तब आई है जब हरभजन सिंह की राजनीतिक पारी को अभी चार साल भी पूरे नहीं हुए थे. लेकिन राजनीति के इस मोड़ से इतर, हरभजन सिंह की आर्थिक पारी और उनकी भव्य जीवनशैली हमेशा से ही कौतूहल का विषय रही है. राज्यसभा नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, हरभजन सिंह न केवल खेल के मैदान पर बल्कि वित्तीय मोर्चे पर भी एक बड़े खिलाड़ी हैं.

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh Net Worth) की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ करीब 81.80 करोड़ रुपये है. यह आंकड़ा उन्हें देश के सबसे अमीर खेल सितारों की फेहरिस्त में शामिल करता है. उनकी इस संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में निवेश किया गया है. हलफनामे (ADR रिपोर्ट) के अनुसार, हरभजन के पास देश के विभिन्न बड़े शहरों में अचल संपत्तियां हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत करीब 59 करोड़ रुपये आंकी गई है.

हरभजन सिंह की नेटवर्थ में लगातार इजाफा हो रहा है.

हरभजन सिंह का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में सबसे चमकता सितारा चंडीगढ़ स्थित उनका आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 28 करोड़ है. इसके अलावा, मुंबई के सांता क्रूज जैसे पॉश इलाके में उनके पास हाई-एंड कमर्शियल स्पेस है. इतना ही नहीं, जालंधर में उनका पुश्तैनी और भव्य घर, मोहाली, अहमदाबाद और आंध्र प्रदेश के नालगंडा जिले में भी उनकी कीमती जमीनें और संपत्तियां मौजूद हैं.

हरभजन सिंह क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद यहां से करते हैं मोटी कमाई
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी हरभजन सिंह की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं हुई है. उनकी आय का एक मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट है. अपनी आक्रामक छवि और लोकप्रियता के कारण वह कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं. इसके साथ ही, वह आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के दौरान कमेंट्री और क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका से भी भारी-भरकम फीस वसूलते हैं. बीसीसीआई की तरफ से मिलने वाली मासिक पेंशन और राज्यसभा सांसद के तौर पर मिलने वाले वेतन-भत्ते उनकी आय में और इजाफा करते हैं. हरभजन ने शेयर बाजार और बॉन्ड्स में भी समझदारी से निवेश किया है. उनके बैंक खातों में 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जमा है, जबकि बॉन्ड और शेयरों में उन्होंने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर रखा है.

लग्जरी कारों और घड़ियों का शौक
हरभजन सिंह को अक्सर ‘किंग साइज’ लाइफ जीने के लिए जाना जाता है. उन्हें महंगी गाड़ियों और लग्जरी एक्सेसरीज का बेहद शौक है. उनके गैरेज में हमर एच2 जैसी दमदार एसयूवी के साथ-साथ ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी गाड़ियां शोभा बढ़ाती हैं. इतना ही नहीं, उनके पास लाखों रुपये की कीमती घड़ियां, सोना और हीरे के आभूषण भी हैं. सिक्योरिटी के लिहाज से उन्होंने एलआईसी की कई पॉलिसियों में भी निवेश किया है, जो उनकी भविष्य की वित्तीय स्थिरता को पुख्ता करती हैं.

राजनीति में अचानक आया मोड़
हरभजन सिंह की राजनीतिक यात्रा 21 मार्च 2022 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था. उसी दिन पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया और 10 अप्रैल 2022 को उन्होंने सांसद पद की शपथ ली. संसद में अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्य रूप से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और पंजाब के युवाओं को नशे की गर्त से निकालकर खेलों से जोड़ने की वकालत की. लेकिन शुक्रवार को राघव चड्ढा के इस ऐलान ने सबको चौंका दिया कि हरभजन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. राघव चड्ढा ने दावा किया कि राज्यसभा में ‘आप’ के 10 में से दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके साथ हैं और सभी ने सभापति को अपने औपचारिक पत्र सौंप दिए हैं. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक हरभजन सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वह फिलहाल आईपीएल में कमेंट्री में लगे हुए हैं. राजनीति की इस पिच पर हरभजन सिंह का अगला कदम क्या होगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उनके पास मौजूद करोड़ों की संपत्ति और उनका बिजनेस साम्राज्य यह सुनिश्चित करता है कि वह मैदान के अंदर हों या बाहर, हमेशा एक ‘मैच विनर’ की भूमिका में रहेंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article