19.6 C
Munich

IND vs IRE 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी नहीं, इन दो युवाओं का हुआ डेब्यू, आयरलैंड से सीरीज बराबर करने इस प्लेइंग-11 के साथ उतरा भारत

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव नहीं, इन दो खिलाड़ियों का डेब्यू, दूसरे T20 में मैदान पर उतरे ये 11 खिलाड़ी

Last Updated:

IND vs IRE 2nd T20I Playing-11: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला है. पहला मैच हारने के बाद भारत ने इस मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव खेल रहे हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार.

नई दिल्ली. आयरलैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में भी 15 साल के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है. टॉस के वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने दो युवा खिलाड़ियों के डेब्यू की जानकारी जरूर दी, लेकिन इसमें वैभव शामिल नहीं थे. इस मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है. वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया गया है. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव प्लेइंग-11 में आए हैं, जो टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.

प्रिंस-सूर्यांश का डेब्यू
24 साल के प्रिंस यादव तेज गेंदबाजी करते हैं. वहीं, 23 साल के सूर्यांश शेडगे ऑलराउंडर हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं. प्रिंस ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपने धमाकेदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया, जिसका इनाम उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू के रूप में मिला और अब भारत की टी20 जर्सी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दूसरी ओर, सूर्यांश आईपीएल में अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से खेलते हैं. उनका घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार आंकड़े हैं. सूर्यांश आयरलैंड दौरे के लिए स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे. उन्हें नीतीश रेड्डी के चोटिल होकर बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article