धौलपुर के मचकुंड में बड़ा बोटिंग का क्रेज, 108 मंदिरों के दर्शन संग सैर, सैलानियों की बढ़ी भीड़ और उत्साह

Date:


Last Updated:

Electric boating starts at Machkund Dham : धौलपुर के पवित्र मचकुंड धाम में बोटिंग सुविधा दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. अब लोग सरोवर में बोटिंग करते हुए 108 मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं. नगर परिषद की इस पहल से न केवल पर्यटन बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता भी निखरकर सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर : राजस्थान सरकार ने धौलपुर के पवित्र मचकुंड धाम को पंच गौरव योजना में शामिल किया है. इसके बाद यहां जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और कई विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. धौलपुर के पवित्र मचकुंड सरोवर में बोटिंग सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

अब मचकुंड धाम आने वाले श्रद्धालु बोटिंग के जरिए सरोवर के चारों ओर बने 108 मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं. यह बोट 4-सीटर है और पूरी तरह प्रदूषण रहित है. नाव चालक ने बताया यह चार्जिंग से चलने वाली इलेक्ट्रिक बोट है, जिससे सरोवर के पानी में किसी तरह का प्रदूषण या गंदगी नहीं फैलती. एक बार फुल चार्ज होने पर यह बोट सरोवर के दो से तीन चक्कर आसानी से लगा लेती है.

मचकुंड में बोटिंग शुरू, बढ़ा आकर्षण
बोटिंग का टिकट मात्र 50 रूपये प्रति व्यक्ति रखा गया है, जबकि 5 साल तक के बच्चों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है. नाव चालक ने बताया कि बोट पूरे सरोवर का एक चक्कर लगाती है, जिसमें श्रद्धालुओं को लगभग सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन हो जाते हैं. बोटिंग के दौरान पर्यटक सरोवर के बीच बतखों की अठखेलियां भी देख सकते हैं, जो इस अनुभव को और खास बना देती हैं. पवित्र मचकुंड सरोवर के मध्य में धौलपुर जाट रियासत के संस्थापक महाराज राना निहाल सिंह की ऐतिहासिक छतरी भी स्थित है, जिसे पर्यटक बोट से बेहद करीब से निहार सकते हैं. यह छतरी मचकुंड सरोवर के बीच बनी होने के कारण खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

बोटिंग से बढ़ी सैलानियों की संख्या
गौरतलब है कि काफी समय पहले भी यहां बोटिंग सुविधा शुरू की गई थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था. अब धौलपुर नगर परिषद ने इसे फिर से शुरू किया है. बोटिंग दोबारा शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. छोटे बच्चे भी इसका खूब आनंद ले रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जिला प्रशासन और नगर परिषद का सराहनीय कदम है. इससे न केवल मचकुंड धाम में पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि धौलपुर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. साथ ही बोटिंग शुरू होने के बाद सरोवर पहले से अधिक साफ और स्वच्छ दिखाई दे रहा है.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related