14.6 C
Munich

शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी हुए चोटिल… दर्द से लगे कराहने, फिजियो और 12वें खिलाड़ी के कंधे के सहारे मैदान से गए बाहर

Must read


होमखेलक्रिकेट

शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी हुए चोटिल, लंगड़ाते हुए मैदान से गए बाहर

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi injury scare: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग के दौरान 15 वर्षीय वैभव के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और वह दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए. ऐतिहासिक शतक जड़ने वाले इस युवा खिलाड़ी की चोट ने राजस्थान की चिंताओं को बढ़ा दिया है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल.

नई दिल्ली. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार की शाम राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं थी. मैदान पर एक तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज रन बरसा रहे थे, तो दूसरी तरफ राजस्थान की सबसे बड़ी उम्मीद, 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर जा रहे थे. यह घटना केवल एक चोट नहीं थी, बल्कि इस सीजन के सबसे चमकते सितारे के भविष्य पर लगा एक बड़ा प्रश्नचिह्न थी.

मैच का रोमांच अपने चरम पर था. सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का तीसरा ओवर चल रहा था. अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर स्ट्राइक पर थे और उनके सामने थे विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन. आर्चर ने एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसे किशन ने बड़ी खूबसूरती से कवर के ऊपर से लॉफ्ट कर दिया. गेंद हवा में थी और बाउंड्री की ओर तेजी से बढ़ रही थी. बाउंड्री लाइन पर तैनात वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने फुर्ती दिखाई और गेंद को रोकने के लिए लंबी दौड़ लगाई. उन्होंने अपना पूरा जोर लगा दिया, लेकिन गेंद बाउंड्री के पार चली गई. इसी प्रयास में जैसे ही वैभव रुके, उन्होंने तुरंत अपने हैमस्ट्रिंग (Hamstring) को पकड़ा और मैदान पर गिर पड़े. उनके चेहरे पर उभरती शिकन और दर्द साफ बता रहा था कि चोट गंभीर है.

वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल.

फिजियो की दौड़ और स्टेडियम में सन्नाटा
जैसे ही वैभव जमीन पर गिरे, राजस्थान रॉयल्स के फिजियो तुरंत मैदान की ओर भागे. पूरा स्टेडियम, जो अब तक शोर से गूंज रहा था, अचानक शांत हो गया. हर किसी की नजरें उस 15 साल के लड़के पर टिकी थीं जिसने इसी साल आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला शतक जड़कर इतिहास रचा है. फिजियो ने काफी देर तक वैभव की जांच की. कुछ मिनटों के बाद, वह हिम्मत जुटाकर अपने पैरों पर खड़े तो हुए, लेकिन उनका चेहरा दर्द से पेरशान था. उन्होंने चलने की कोशिश की, पर लंगड़ाते हुए कदम उनके संघर्ष को बयां कर रहे थे. अंततः, उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया.

एक ऐतिहासिक सीजन पर संकट के बादल
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन किसी परीकथा से कम नहीं रहा है. मात्र 15 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कठिन क्रिकेट लीग में खेलना और फिर आईपीएल शतक बनाना कोई मामूली बात नहीं है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न केवल राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दी है, बल्कि चयनकर्ताओं को भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है. उनकी चोट ने राजस्थान रॉयल्स की रणनीति को बड़ा झटका दिया है. यदि यह ‘हैमस्ट्रिंग टियर’ (Hamstring Tear) निकलता है, तो वैभव को हफ्तों तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article