Last Updated:
Udaipur Road Accident Cashless: उदयपुर में सड़क हादसा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है. अब 20 चिन्हित अस्पतालों में दुर्घटना के शिकार लोगों को ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. खासतौर पर ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान तुरंत उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सके. यह पहल सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
उदयपुर में लागू नई स्कीम, गोल्डन ऑवर में फ्री इलाज से बचेंगी जानें
Udaipur Road Accidents: सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने के लिए अब उदयपुर में बड़ी पहल की गई है. राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले में प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड ट्रीटमेंट योजना (PMJAY) को प्रभावी रूप से लागू कर दिया है. इस योजना के तहत अब सड़क हादसे के पीड़ितों को जिले के चयनित 20 निजी अस्पतालों में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस यानी पूरी तरह निशुल्क इलाज मिलेगा.सबसे खास बात यह है कि इस योजना में “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा सबसे अहम माना गया है. इस दौरान यदि घायल को समय पर इलाज मिल जाए, तो उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी दुर्घटना पीड़ित को इलाज देने से मना नहीं करेंगे. योजना के तहत इलाज की पूरी प्रक्रिया नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए संचालित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जा सके. इसके अलावा, जिन अस्पतालों का इस योजना में पंजीकरण नहीं है, वे भी घायल को प्राथमिक उपचार देने के लिए बाध्य होंगे.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें





