Last Updated:
Yashasvi Jaiswal on Vaibhav Sooryavanshi: वंडर बॉय के नाम से मशहूर हो चूके वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धूम मचा रहे हैं. वैभव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 16 गेंद में 43 रन कूट दिए. वैभव की इस तूफानी शुरुआत के कारण ही राजस्थान की टीम ने पंजाूब के विजयी अभियान को रोका. इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल ने उनकी उम्र को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है.
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों में दहशत का माहौल है. वैभव के साथ बल्लेबाजी करने वाले उनके साथी खिलाड़ी भी उन्हें देखकर हैरान हैं. वैभव सूर्यवंशी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. राजस्थान में वैभव यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव की बैटिंग को देखकर यशस्वी पूरी तरह से अचंभित नजर आए.
इस मैच के बाद जब वैभव ब्रॉडकास्टर से बात करने आए तो उनके साथ यशस्वी भी थे. ब्रॉडकास्टर पोम्मी मबांग्वा ने जब यशस्वी से पूछा कि 24 साल की उम्र में वह खुद को बड़ा महसूस करते हैं या नहीं तो जायसवाल ने हंसते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं बड़ा हूं. मैं अभी भी बहुत जवान हूं, लेकिन हां, वैभव तो और भी छोटा है. मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं.”
19 गेंद में वैभव-यशस्वी ने की 51 रनों की पार्टनरशिप
जायसवाल को सूर्यवंशी के साथ बैटिंग करने में मजा आ रहा है. सूर्यवंशी का बेखौफ खेलना टूर्नामेंट की खासियत बन गया है. जायसवाल ने कहा,”बिल्कुल कमाल है. मुझे उसके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आता है और वह शानदार खेल रहा है. मुझे खुशी होती है जब मैं दूसरे छोर से देखता हूं कि वह कैसे शॉट मार रहा है.” बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 200 से ज्यादा का टारगेट चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया, जिसमें टॉप और मिडिल ऑर्डर दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया.
वैभव और यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी ने 3.1 ओवर में 51 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी. इस तूफानी शुरुआत पर जायसवाल ने कहा, “हमें पता था कि यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए इरादा साफ रखना था और जब भी मौका मिले, मारना था. मैं भी सोच रहा था कि अगर मेरी रेंज में आया तो जरूर मारूंगा. हमें अच्छी शुरुआत चाहिए थी क्योंकि 200 से ज्यादा रन बनाने थे. इसलिए सबको पता था कि अगर बॉल हमारे एरिया में आई तो मारना है.”
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


