19.1 C
Munich

क्रिकेट तो ठीक है, पर जॉब क्या करोगे… गर्लफ्रेंड ने पूछा क्रिकेटर से सवाल, हक्का बक्का रह गया टीम इंडिया का गेंदबाज

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट तो ठीक है, पर जॉब क्या करोगे… गर्लफ्रेंड ने पूछा क्रिकेटर से सवाल

Last Updated:

Bhuvneshwar Kumar Love Story: आईपीएल में 200 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने वाले स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मैदान पर जितने शांत हैं, उनकी लव स्टोरी उतनी ही दिलचस्प है.शादी से पहले पत्नी नुपुर नागर ने भुवी का ऐसा ‘इंटरव्यू’ लिया था कि क्रिकेटर सन्न रह गए. नुपुर ने पूछा था,’क्रिकेट तो ठीक है, पर जॉब क्या करोगे?’ बचपन के प्यार से जीवनसाथी बने इस कपल की अनकही प्रेम कहानी, किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है.

Zoom

भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक है.

नई दिल्ली. भुवनेश्वर कुमार का नाम आज क्रिकेट जगत में सम्मान के साथ लिया जाता है. हाल में उन्होंने आईपीएल एक रोमांचक मुकाबले में एक ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल किया, जिसने उन्हें विश्व क्रिकेट में एक अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया है. गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर ने भारत में आईपीएल के अपने 200 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने साई सुदर्शन और शुभमन गिल को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की और अब वे आईपीएल 2026 में ‘पर्पल कैप’ की दौड़ में भी सबसे आगे चल रहे हैं. लेकिन भुवनेश्वर की सफलता की यह कहानी केवल क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है. उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी पत्नी नुपुर नागर के साथ उनकी लव स्टोरी, किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. यह कहानी है ‘बचपन के प्यार’ की, जो एक पड़ोसी से शुरू होकर जीवनसाथी तक के सफर तक पहुंच गई.

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और नुपुर नागर (Nupur Nagar) की कहानी तब शुरू हुई जब दोनों की उम्र बहुत कम थी. भुवनेश्वर लगभग 13 साल के थे और नुपुर 11 साल की. दोनों का बचपन एक ही कॉलोनी में बीता. भुवी ने ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियन’ शो में गौरव कपूर को बताते हुए कहा था कि, ‘हम एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब हम 12-13 साल के थे. हम एक-दूसरे के बगल वाले घर में रहते थे. यह ऐसा था कि अगर मैं अपने घर से पत्थर फेंक दूं, तो वह उनके घर में जाकर गिरेगा।.’ यह वह दौर था जब प्यार के मायने मासूमियत से जुड़े थे. साथ खेलते-खेलते कब दोनों टीनेज में पहुंचे और एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए, उन्हें खुद पता नहीं चला.

भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक है.

जब नुपुर ने लिया भुवी का ‘इंटरव्यू’
भुवनेश्वर और नुपुर की लव स्टोरी का सबसे दिलचस्प किस्सा वह है, जब शादी की बात आगे बढ़ी. जब भुवी ने नुपुर से शादी की बात की, तो नुपुर ने अपने माता-पिता को बताने से पहले खुद भुवनेश्वर का एक ‘इंटरव्यू’ लिया. यह पल भुवी के लिए हैरान करने वाला था. नुपुर ने पूछा, ‘तुम क्रिकेट खेलते हो, यह तो ठीक है, लेकिन भविष्य में जॉब क्या करोगे?’ भुवनेश्वर बताते हैं कि यह सुनकर वे सन्न रह गए थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे नुपुर को कैसे समझाएं कि क्रिकेट ही उनका करियर है. उन्होंने बड़ी मुश्किल से नुपुर को समझाया कि वे रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं और आगे चलकर भारत के लिए खेलने का सपना देख रहे हैं. उस समय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत नुपुर के लिए यह करियर की अनिश्चितता का सवाल था, लेकिन भुवी का दृढ़ संकल्प ही था जिसने नुपुर का दिल जीत लिया.

तीन बार प्रपोज और सीक्रेट लव
भुवनेश्वर की लव स्टोरी में रोमांस का तड़का भी कम नहीं है. नुपुर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि भुवी ने उन्हें तीन बार प्रपोज किया था. पहली बार टेक्स्ट मैसेज के जरिए, दूसरी बार फोन कॉल पर और तीसरी बार आमने-सामने. उनका प्यार करीब 3-4 साल तक उनके माता-पिता की नजरों से छिपा रहा. वे अक्सर छिपकर मिला करते थे क्योंकि उन्हें डर था कि परिवार को पता चला तो क्या होगा. हालांकि, अंत में माता-पिता को सब पता चल गया. भुवी ने माना कि शायद उनमें खुद बताने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन सब कुछ सामने आ जाने के बाद माता-पिता ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया.

एक खुशहाल जीवन
23 नवंबर 2017 को मेरठ में शादी के बंधन में बंधने के बाद, भुवनेश्वर और नुपुर की दुनिया पूरी तरह से बदल गई. आज वे एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं. आज जब भुवनेश्वर कुमार मैदान पर नई गेंद से बल्लेबाजों को नचा रहे होते हैं और आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं, तो उनकी इस सफलता के पीछे नुपुर का वह साथ और विश्वास है, जो बचपन की गलियों से शुरू होकर आज एक सफल वैवाहिक जीवन की मिसाल बन चुका है.यह लव स्टोरी साबित करती है कि अगर इरादे नेक हों और साथ सच्चा, तो बचपन का प्यार जिंदगी भर का हमसफर बन सकता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article