19.1 C
Munich

पहले गैस सिलेंडर पर वार और फिर… कमर्शियल LPG के दाम में इजाफे के बाद राहुल गांधी ने बताया, अगला नंबर किसका?

Must read


होमताजा खबरदेश

पहले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए और अब… राहुल गांधी ने बताया, अगला नंबर किसका?

Last Updated:

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला..

Zoom

गैस के दाम बढ़ाने पर राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा.

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार ने पहले गैस के दाम बढ़ाए और अब पेट्रोल-डीजल की बारी है. यह चेतावनी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी के बाद दी गई. नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पहले गैस पर वार, फिर पेट्रोल-डीज़ल पर वार.’

शुक्रवार को कमर्शियल लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में ₹993 की अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. कमर्शियल LPG – जिसका इस्तेमाल होटलों और रेस्टोरेंट में होता है – अब 19 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए ₹3,071.50 में मिल रहा है. 5 किलोग्राम वाले FTL या बाज़ार-कीमत वाले LPG सिलेंडरों की कीमतें भी ₹549 से बढ़ाकर ₹810.50 प्रति सिलेंडर कर दी गई हैं.

5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडर की कीमत अब घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (जिसे घरेलू LPG कहते हैं) की कीमत ₹913 से बस थोड़ी ही कम रह गई है. LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने कहा, “मैंने कहा था – चुनाव के बाद महंगाई की मार पड़ेगी. आज, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 ज़्यादा महंगा हो गया है. एक ही दिन में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. यह चुनाव का बिल है.”

राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ तीन महीनों में 81 प्रतिशत की ज़बरदस्त उछाल.” उन्होंने कहा, “चाय की दुकान, ढाबा, होटल, बेकरी, मिठाई की दुकान – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ गया है. और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा.” उन्होंने आगे कहा, “पहले गैस पर मार, फिर पेट्रोल-डीजल पर.”

IOC ने क्या कहा
इन फैसलों की घोषणा करते हुए, मार्केट लीडर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG (14.2 किलोग्राम सिलेंडर) की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी से बचाया जा सके.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article