Last Updated:
36 साल के भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट ले चुके है और आरसीबी की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन उनकी टीम को हार मिली. एक तरफ भुवी है जो छाए हुए है वहीं बुमराह, अर्शदीप सिराज लगातार विकेट लेने के लिए जूझ रहे है.
आरीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ले चुके है अब तक 1 विकेट
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अब उनके लिए टीम की जीत उनकी निजी उपलब्धियों से ज्यादा जरूरी है. 36 साल के भुवनेश्वर इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उनके पास पर्पल कैप है. उन्होंने आरसीबी की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन उनकी टीम को हार मिली. एक तरफ भुवी है जो छाए हुए है वहीं बुमराह, अर्शदीप सिराज लगातार विकेट लेने के लिए जूझ रहे है.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर ने कहा, पर्पल कैप मिलना अच्छा है, लेकिन अब मैं उस दौर से आगे निकल चुका हूं जब मुझे अपनी उपलब्धियों की चिंता थी. उन्होंने कहा, मैं अब भी कुछ हासिल करना चाहता हूं, लेकिन अब यह टीम से जुड़ा है. अब मैं युवा नहीं हूं. जब आप युवा होते हैं तो अवॉर्ड्स जीतना अच्छा लगता है, लेकिन ये तभी मिलते हैं जब आप अच्छा खेलते हैं.
बेस्ट देने की रहती है लगातार कोशिश
भुवनेश्वर ने कहा, जब आप टीम के लिए खेलते हैं और तब कोई अवॉर्ड मिलता है तो अच्छा लगता है, लेकिन सच कहूं तो मैं बस अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं. टीम मैनेजमेंट ने मेरा हौसला बढ़ाया है. आरसीबी की टीम का लक्ष्य का पीछा करने में अच्छा रिकॉर्ड रहा है, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और टीम 155 रन पर आउट हो गई. भुवनेश्वर ने माना कि इस सीजन में हर मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है. उन्होंने कहा, अगर आप इस बार आईपीएल देखें तो किसी भी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो गया है. हमने टॉस नहीं जीता. हमें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. हमने बॉलिंग में अपना बेस्ट देने की कोशिश की, लेकिन नतीजा ये रहा कि हम हार गए.
गुजरात का गेम प्लान काम कर गया
भुवनेश्वर ने आगे कहा, हम रन बचाकर मैच नहीं जीत सकते थे. हम विकेट लेकर जीत सकते थे और जो गेंदबाज थे, वे विकेट लेने वाले बेस्ट गेंदबाज थे. आप हर मैच में हर डिपार्टमेंट में परफेक्ट नहीं हो सकते. हमने पूरे टूर्नामेंट में अब तक अच्छी बैटिंग की थी. गुजरात टाइटंस की तरफ से वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने 29 रन देकर दो विकेट लिए और तीन कैच भी पकड़े. उन्होंने 12 रन भी बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. गुजरात टाइटंस के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने कहा, जब हम नीलामी में जेसन को टीम में लाना चाहते थे तो हमारा मकसद यही था कि वह बैट और बॉल दोनों से अच्छा कर सके. उन्होंने पिछले कुछ समय में पांचवें और छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए अच्छा खेल दिखाया है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


