Last Updated:
UP Top News Live: उत्तर प्रदेश की आज की ताजा, मुख्य और अहम खबरों को पढ़ने के लिए यह एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जहां आपको राज्य के हर जिले, शहर और आसपास के इलाकों की बड़ी घटनाओं की पूरी जानकारी मिलती है. यहां राजनीति, अपराध, मौसम, शिक्षा, विकास और स्थानीय गतिविधियों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट विस्तार से दी जाती है. साथ ही अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों, सामाजिक मुद्दों और प्रशासनिक फैसलों की भी सटीक जानकारी मिलती है. उत्तर प्रदेश से जुड़ी हर जरूरी और ताजा खबर जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज 18 के साथ.
यूपी लाइव न्यूज अपडेट्स जानें…
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होने वाली बड़ी घटनाएं, प्रशासनिक फैसले और सामाजिक बदलावों की पूरी अपडेट आपको सबसे पहले यहां मिलेगी. हर दिन की बड़ी और जरूर खबरों को आसान भाषा में और फटाफट देखने के लिए जुड़े रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ. राज्य की हर छोटी-बड़ी हलचल पर नजर रहती है ऐसे में आपको सटीक और तेज़ अपडेट मिलता है. यहां आपको राजनीति, अपराध, विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें सरल और स्पष्ट रूप में मिलती हैं, ताकि आप हर स्थिति से हमेशा अपडेट रहें.
प्रयागराज: कोरांव में नहीं होगा संपूर्ण समाधान दिवस, सदर तहसील में होगी सुनवाई
प्रयागराज जिले में आज आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस अब दूरस्थ तहसील कोरांव तहसील में नहीं होगा. अपरिहार्य कारणों के चलते इस कार्यक्रम को वहां निरस्त कर दिया गया है. अब यह संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा, जहां जिला प्रशासन के अधिकारी आम जनता की समस्याएं सुनेंगे. जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी (डीएम) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सदर तहसील में उपस्थित रहकर लोगों की जन समस्याओं का निस्तारण करेंगे. प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. इस संबंध में सत्यम मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरांव में कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है और सभी व्यवस्थाएं अब सदर तहसील में ही की गई हैं. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं लेकर सदर तहसील पहुंचें, जहां उनकी सुनवाई की जाएगी.
माघ मेला 2026 विवाद में आज अहम सुनवाई, आशुतोष ब्रह्मचारी के बयान होंगे दर्ज
प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 से जुड़ा एक विवादित मामला आज एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है. 18 जनवरी, मौनी अमावस्या के दिन त्रिवेणी मार्ग पर हुई कथित मारपीट, धार्मिक यात्रा रोके जाने और सार्वजनिक मार्ग को जाम करने के आरोपों को लेकर दायर परिवाद पर आज न्यायालय में सुनवाई हो रही है. यह मामला न केवल धार्मिक स्वतंत्रता बल्कि कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़ा करता है, इसलिए इसकी कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी मार्ग पर मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी. आरोप है कि उनकी धार्मिक यात्रा को बीच रास्ते में रोका गया और सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर जाम की स्थिति उत्पन्न की गई.
बलिया: शादी की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में 10 साल के बच्चे की मौत
बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक मासूम की जान ले ली. खुशियों के माहौल में हुई इस लापरवाही ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और एक बार फिर ऐसे खतरनाक रिवाजों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह घटना शिवपुर दियर पांडे डेरा में हुई, जो कोतवाली थाना बलिया क्षेत्र के अंतर्गत आता है. जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह में बारात के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान चली एक गोली वहां मौजूद लगभग 10 साल के एक बच्चे को लग गई. गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें


