बंगाल के नए सीएम के 4 चेहरे
बंगाल में भाजपा की जीत से पूर्व में नई राजनीति की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही लोगों के मन में सवाल है कि बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब में भाजपा के कुछ कद्दावर नेताओं का नाम सामने आता है, जिसमें सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार शामिल हैं.
सीएम के लिए किसके सितारे हैं बुलंद?
ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना.
अब बात करते हैं तीन नामों पर. सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और डॉ सुकांत मजूमदार में से बंगाल के नए सीएम के लिए सुवेंदु अधिकारी की दावेदारी सबसे मजबूत है. वर्तमान समय में जो गोचर चल रहा है, उसमें ग्रहों की स्थितियां सुवेंदु अधिकारी के दावे को ज्यादा सपोर्ट कर रही हैं. इस समय बुधादित्य राजयोग चल रहा है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है, सुवेंदु अधिकारी की कुंडली में भी सूर्य और बुध की युति है और राहु कुंभ में ही विराजमान है. श्रमिक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले शनिदेव मेष राशि में विराजमान हैं, इससे वे परिश्रम और पराक्रम अधिक कराते हैं क्योंकि मेष उनकी नीच राशि है. वर्तमान गोचर में शनि व्यय स्थान में हैं, तो यह एक प्रकार का शुभ योग बनता है, जिसकी वजह से सुवेंदु अधिकारी को सत्ता सुख मिल सकता है. जनता की सेवा के कार्य में सुवेंदु अधिकारी लग सकते हैं. सुवेंदु अधिकारी की जन्म तिथि 15 दिसंबर 1970 यदि सही है तो केतु की महादशा और शनि की अंतर्दशा चल रही है तो थोड़ी उनकी जद्दोजेहद करनी पड़ सकती है. लेकिन उनके बंगाल के नए सीएम बनने की संभावना सबसे अधिक है.
डॉ सुकांत मजूमदार भी मजबूत दावेदार
डॉ सुकांत मजूमदार की कुंडली देखी जाए तो वर्तमान गोचर उनके भी फेवर में हैं. इस समय डॉ सुकांत मजूमदार राहु की महादशा में हैं और शनि की अंतर्दशा चल रही है. यह एक प्रबल योग है, जो सत्ता परिवर्तन और जनता की सेवा से जुड़ने के लिए कारगर माना जाता है. इनकी कुंडली के केंद्र में सूर्य विराजमान हैं, इसलिए इनको सत्ता से जुड़ने का मौका मिल सकता है.
कैसी है दिलीप घोष की कुंडली
अब बात करें दिलीप घोष की तो उनकी जन्मतिथि 1 अगस्त 1964 है. इस आधार पर वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है और चंद्रमा-गुरु का योग विराजमान है, सूर्य केंद्र में है और केतु मूल त्रिकोण में स्थित है. तो दिलीप घोष को भी सीएम पद के दावेदारी में रखा जा सकता है.
सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए सीएम!
ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना ने तीन नेताओं की कुंडली देखने के बाद बताया कि इन नेताओं में सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने के चांस सबसे अधिक है. उसके बाद दिलीप घोष और तीसरे नंबर पर डॉ सुकांत मजूमदार हैं. आजाद भारत की कुंडली और वर्तमान गोचर को देखा जाए तो सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में ग्रहों की चाल अधिक है. हालांकि भाजपा में नए चेहरों को भी मौका देने का चलन है तो उससे इनकार नहीं किया जा सकता है. लेकिन वर्तमान में जिन 4 नामों पर चर्चा की गई है, उसके आधार पर यह भविष्यवाणी है.


