14.8 C
Munich

अंबाती रायडू की HCA में एंट्री… नए हेड ऑफ ऑपरेशंस ने किया बड़े सुधारों का ऐलान, भ्रष्टाचार पर वार, मॉडर्न सिस्टम पर सवार

Must read


होमखेलक्रिकेट

अंबाती रायडू की HCA में एंट्री, नए हेड ऑफ ऑपरेशंस का बड़े सुधारों का ऐलान

Last Updated:

Ambati Rayudu entry in HCA: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बदलाव की नई लहर शुरू हो गई है. पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू को ‘हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस’ नियुक्त किया गया है., रायडू ने अपने तीन साल के कार्यकाल में पारदर्शिता, खिलाड़ी कल्याण और चयन में निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के लिए चयन प्रक्रिया को स्वचालित बनाने का वादा किया है.

Zoom

अंबाती रायडू नई पारी खेलने को तैयार.

नई दिल्ली. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के इतिहास में मंगलवार का दिन एक अहम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया. पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू को एचसीए का नया हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस नियुक्त किया गया. 40 वर्षीय रायडू अगले तीन वर्षों तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे.उन्होंने अपने पदभार ग्रहण करते ही एक साहसी और स्पष्ट विजन पेश किया है. उनका यह कदम हैदराबाद क्रिकेट में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए एक ‘मिशन मोड’ की शुरुआत जैसा लग रहा है. रायडू ने स्पष्ट किया है कि उनका ध्यान केवल प्रशासन पर नहीं, बल्कि क्रिकेट को सही दिशा में ले जाने पर होगा. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि क्रिकेट और प्रशासन को अलग रखा जाना चाहिए. क्रिकेट को खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हुए चलाया जाना चाहिए. मेरा काम खिलाड़ियों के कल्याण की देखभाल करना और हैदराबाद को घरेलू क्रिकेट का पावरहाउस बनाना है.’

रायडू की बातों में एक परिपक्वता और अनुभव झलकता है, जो उनके अपने लंबे और उतार-चढ़ाव भरे करियर से उपजा है. वे जानते हैं कि हैदराबाद के क्रिकेटरों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उनका मुख्य जोर सुधार, पारदर्शिता और संरचनात्मक बदलाव पर है. रायडू ने उन मुद्दों को छूने में संकोच नहीं किया जो लंबे समय से विवाद का विषय रहे हैं. उन्होंने ‘चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता’ को अपनी प्राथमिकता बताया है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने ऑटोमेशन (स्वचालन) की वकालत की है. उन्होंने कहा, ‘हम अपनी क्रिकेटिंग ऑपरेशंस को आधुनिक और पेशेवर बनाएंगे, जिसे स्वचालित किया जाएगा ताकि मानवीय हस्तक्षेप से बचा जा सके.’

अंबाती रायडू नई पारी खेलने को तैयार.

इसके अलावा, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की तर्ज पर एक खिलाड़ी अनुबंध प्रणाली (Player Contract System) शुरू करने की योजना भी पाइपलाइन में है. यह कदम खिलाड़ियों के लिए न केवल वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा बल्कि अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करेगा. रायडू का सपना एक ऐसा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना है, जो बेंगलुरु की तर्ज पर हो और जहां से भविष्य के सितारे निकल सकेंण् साथ ही, उन्होंने ‘ओपन ट्रायल्स’ पर जोर दिया है, ताकि छिपी हुई प्रतिभा को समान अवसर मिल सके और चयन में होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगे.

केवल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि एचसीए का ढांचागत विकास भी एक नई गति पकड़ रहा है. एचसीए सचिव एम. जीवन रेड्डी ने बताया कि एसोसिएशन का लक्ष्य केवल हैदराबाद शहर तक सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपने पंख फैलाना है. उन्होंने विस्तार की योजना साझा करते हुए कहा, ‘महबूबनगर और करीमनगर में नए स्टेडियम बन चुके हैं. इसके अलावा, हमने निजामाबाद में भी एक मैदान का अधिग्रहण किया है. हम खम्मम, वारंगल और नलगोंडा में भी जमीन अधिग्रहण के लिए चर्चा कर रहे हैं. अगले दो-तीन महीनों में इस पर काम अंतिम रूप ले लेगा.’ यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के उन युवाओं के लिए वरदान साबित होगी जो अब तक संसाधनों के अभाव में मुख्यधारा से दूर थे.

पारदर्शिता की ओर एक कड़ा कदम
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एचसीए ने एक कड़े तेवर अपनाए हैं. रिटायर्ड जस्टिस पिंगले विजेंदर के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) का गठन किया गया है. यह इकाई खेल में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी. इसके साथ ही, एक यूजर-फ्रेंडली शिकायत निवारण प्रणाली (Grievance Redressal System) भी रोलआउट की जा रही है, ताकि कोई भी खिलाड़ी अपनी समस्या बिना किसी डर के सामने रख सके.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article