18.9 C
Munich

1 गेंद पर बने 22 रन, टी20 में आरसीबी के बल्लेबाज के नाम है बड़ा रिकॉर्ड, विश्व कीर्तिमान का टूटना लगभग असंभव

Must read


होमखेलक्रिकेट

1 गेंद पर बने 22 रन, टी20 में आरसीबी के बल्लेबाज के नाम है बड़ा रिकॉर्ड

Last Updated:

Romario shepherd 22 runs in 1 ball records: रोमारियो शेफर्ड टी20 क्रिकेट के नए ‘सुल्तान’ हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एक लीगल गेंद पर 22 रन बनाकर इतिहास कायम किया था. आरसीबी की ओर से आईपीएल में खेलने वाले शेफर्ड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट में छाप छोड़ रहे हैं.

Zoom

टी20 में एक गेंद पर बने 22 रन.

नई दिल्ली. क्रिकेट, विशेषकर टी20 फॉर्मेट, अनिश्चितताओं का खेल है. यहां कब पासा पलट जाए, कोई नहीं जानता. लेकिन वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में जो कारनामा कर दिखाया, वह केवल अनिश्चितता नहीं, बल्कि क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होने वाली एक ‘अकल्पनीय’ घटना है. जिसने भी वह मैच देखा, उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि एक ही लीगल गेंद पर 22 रन भी बन सकते हैं.

गयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) और सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. लंबे समय से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) उस दिन एक अलग ही मूड में थे. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेफर्ड ने अपनी 34 गेंदों में 73 रनों की पारी से कोहराम मचा दिया था. लेकिन खेल का सबसे नाटकीय मोड़ आया 15वें ओवर में, जब ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) गेंदबाजी करने आए.

टी20 में एक गेंद पर बने 22 रन.

ओशेन थॉमस के लिए वह ओवर किसी बुरे सपने से कम नहीं
ओशेन थॉमस के लिए वह ओवर किसी बुरे सपने से कम नहीं था. ओवर की तीसरी गेंद पर सब कुछ बदल गया. थॉमस ने नो-बॉल फेंकी, फिर वाइड गेंद फेंकी. इसके बाद जो हुआ, उसने क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक्स को हिला कर रख दिया. थॉमस ने एक और नो-बॉल फेंकी जिस पर शेफर्ड ने सीधा छक्का जड़ दिया. चूंकि वह नो-बॉल थी, इसलिए फ्री-हिट मिली, और शेफर्ड ने उसे भी छक्के में तब्दील कर दिया. हद तो तब हो गई जब वह गेंद भी नो-बॉल करार दी गई.इसका मतलब एक और फ्री-हिट. शेफर्ड ने अगली लीगल गेंद पर भी छक्का जड़ दिया. अगर हम स्कोरबोर्ड को देखें, तो उस एक लीगल गेंद पर कुल 22 रन (1 नो-बॉल + 1 वाइड + 7 (नो-बॉल + छक्का) + 7 (नो-बॉल + छक्का) + 6 रन) बने.यह टी20 इतिहास में किसी बल्लेबाज की आक्रामकता और गेंदबाज की बदकिस्मती का सबसे बेहतरीन उदाहरण बन गया.

शेफर्ड का यह फॉर्म कोई इत्तेफाक नहीं
शेफर्ड का यह फॉर्म कोई इत्तेफाक नहीं है.आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा लिया था. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम किया था. वह न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी टीम के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे हैं.

शेफर्ड मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं
रोमारियो शेफर्ड का यह दौर उनके करियर के सबसे स्वर्णिम समय में से एक है. टी20 क्रिकेट में जिस तरह की आक्रामकता और निरंतरता उन्होंने दिखाई है, वह उन्हें विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडरों की श्रेणी में खड़ा करती है.चाहे आईपीएल का मंच हो या कैरेबियन प्रीमियर लीग की गर्माहट, शेफर्ड ने यह साबित कर दिया है कि वह न केवल मैच जिताऊ पारी खेलने में सक्षम हैं, बल्कि खेल के किसी भी मोड़ पर मैच का पासा पलटने का माद्दा भी रखते हैं. टी20 क्रिकेट का खेल ऐसे ही सितारों से रोशन होता है, और फिलहाल रोमारियो शेफर्ड उस चमकते सितारे का नाम है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article