Last Updated:
bcci announces fixtures and venues for Indian women india a and u19: भारतीय महिला टीम इस साल अक्टूबर में जिम्बाब्वे के से तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है. साथ ही, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडिया ए और भारत की अंडर-19 टीमों के घरेलू शेड्यूल की भी घोषणा की है. इंडिया ए टीमें ऑस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड ए की मेजबानी करेंगी, जबकि अंडर-19 टीमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेंगी.
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी भारतीय महिला टीम.
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम, इंडिया-ए और भारतीय अंडर-19 टीमों के घरेलू मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय महिला टीम इस साल अक्टूबर में जिम्बाब्वे की मेजबानी करने वाली है, जहां तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके अलावा इंडिया ए की पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया ए की मेजबानी करेगी. वहीं, इंडिया ए की महिला टीम श्रीलंका और इंग्लैंड के खिआफ घरेलू मुकाबले खेलेगी. भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम भी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की मेजबानी करने वाली है, जबकि श्रीलंका और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमें भारत में खेलने आएंगी.
जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का सामना करेगी. यह सीरीज रायपुर में खेली जाएगी. वहीं, वनडे सीरीज बड़ौदा में खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी. जिम्बाब्वे की महिला टीम भारत का दौरा 28 अक्टूबर को होने वाले आखिरी वनडे मैच के साथ खत्म करेगी. टी20 मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे, जबकि वनडे मुकाबलों का समय दोपहर 2 बजे रखा गया है.
🚨 News 🚨
BCCI announces venues and fixtures for Team India (Senior Women), India A and India U19 bilateral series.


