Last Updated:
Ian Bishop selected Vaibhav Sooryavanshi as an opener: इयान बिशप ने अपनी ‘अल्टरनेट इंडिया टी20 टीम’ में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर चुनकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. बिशप का मानना है कि यह ‘जेनरेशनल टैलेंट’ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. जहां दुनिया वैभव की प्रतिभा का लोहा मान रही है, वहीं बीसीसीआई की चुप्पी हैरान करने वाली है.क्या बोर्ड इस वंडरकिड को नजरअंदाज कर रहा है? बिशप की टीम में शामिल होने के बाद भी, क्या वैभव को बीसीसीआई का ‘भाव’ मिलेगा?
आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryvanshi) . महज 15 साल की उम्र में इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने जिस तरह से अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है, उसे देखकर अब यह सवाल हर क्रिकेट प्रशंसक की जुबान पर है. क्या वैभव सूर्यवंशी जल्द ही सीनियर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे? यह चर्चा अब केवल फैंस के बीच नहीं, बल्कि खेल के विशेषज्ञों के बीच भी एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है.

दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज इयान बिशप (Ian Bishop) ने इस चर्चा को एक नया मोड़ दिया है. हाल ही में उन्होंने एक ‘अल्टरनेट इंडिया टी20आई स्क्वॉड’ (वैकल्पिक टीम) का चयन किया है, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Suryavashi) को बतौर ओपनर शामिल किया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिशप ने वैभव को अपने आईपीएल साथी और भारत के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल पर तरजीह दी है.

इयान बिशप का तर्क स्पष्ट है उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव की क्षमता पर भरोसा है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बात करते हुए बिशप ने कहा, ‘मेरे ओपनर्स में से, मैं तीन को चुन रहा हूं. मुझे एक बाएं-दाएं हाथ का तालमेल (left-right match-up) चाहिए. बाएं हाथ का बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी है. मुझे लगता है कि वह अगला कदम उठाने (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाने) के लिए तैयार है’. बिशप का यह विश्वास दर्शाता है कि वैभव की प्रतिभा महज एक ‘फ्लैश इन द पैन’ (क्षणिक चमक) नहीं है, बल्कि एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय स्तर की संभावना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सूत्रों और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई के गलियारों में भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी उत्साह है. ऐसी खबरें हैं कि जून में होने वाले भारत के आयरलैंड दौरे के लिए वैभव का नाम चयनकर्ताओं की रडार पर है. यदि उन्हें चुना जाता है, तो यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जहां एक 13 वर्षीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाएगा.

इयान बिशप द्वारा चुनी गई यह टीम केवल वैभव को मौका देने के बारे में नहीं है, बल्कि यह टीम के संयोजन को लेकर एक बड़ा संदेश भी देती है. बिशप ने टीम की संरचना को संतुलित रखने के लिए कई दिलचस्प बदलाव किए हैं.

ओपनिंग में शुभमन गिल के साथ वैभव सूर्यवंशी को चुना गया है, जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, आरसीबी के रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल को मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है.

बिशप ने विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल पर भरोसा जताया है, जिन्हें उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे जितेश शर्मा से बेहतर विकल्प माना है. ऑलराउंडर की भूमिका में क्रुणाल पांड्या और नितिश कुमार रेड्डी को जगह मिली है. सबसे चौंकाने वाली वापसी दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की है. बिशप ने रवि बिश्नोई के स्थान पर चहल को चुना है, जो लगभग तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

बिशप ने चार तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, मोहसिन खान, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को अपनी टीम में शामिल किया है, जिससे टीम की गेंदबाजी विविधता मजबूत दिखती है.

इयान बिशप की ‘अल्टरनेट इंडिया टी20 स्क्वॉड’ पर एक नजर:
शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, नितिश रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहसिन खान, युजवेंद्र चहल, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.


