Last Updated:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन कलाष्टमी, श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे बीजेपी के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. वहीं चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ा राजनीतिक बदलाव कर दिया है.
वाराणसी: बंगाल चुनाव में मोदी मैजिक का असर देखने को मिला. बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. इन सब के बीच 9 मई को बंगाल में शपथ ग्रहण हो सकता है. 9 मई का दिन ग्रह नक्षत्रों के लिहाज से भी बीजेपी के लिए काफी बेहतर है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, लेकिन दोपहर से अष्टमी तिथि भी लग जायेगी जिसे कलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है.
कलाष्टमी तिथि है शुभ
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में कलाष्टमी तिथि को दैविक तिथि माना जाता है.यह तिथि शत्रुओं के भय से भी मुक्ति दिलाती है. तिथि के अलावा इस दिन श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग भी बन रहा है. वहीं चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहें है, जिसके स्वामी स्वयं न्याय के देवता शनिदेव हैं. ऐसे में इस समय में बीजेपी जब बंगाल में नई सरकार का शपथ लेगी तो यह समय पार्टी के लिए काफी शुभकारी साबित होगा.
लंबे समय तक रहेगा राज
कालाष्टमी तिथि में शपथ ग्रहण से देवी का आशीर्वाद भी मिलेगा. ऐसे में बंगाल में मजबूत सरकार रहेगी. इस सरकार को लंबे समय तक कोई खतरा नहीं रहेगा. पंडित विकास पांडेय ने दावा किया कि आने वाले 10 साल तक पश्चिम बंगाल की सत्ता से कोई भी ताकत बीजेपी को हटा नहीं सकेगी.
खूब होगा विकास जनता रहेगी संतुष्ट
उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की बंगाल की जनता बीजेपी के नई सरकार से संतुष्ट भी रहेगी. आने वाले समय में बंगाल तरक्की और विकास को लेकर नया कीर्तिमान भी बना सकता है.
207 सीटों पर बीजेपी ने हासिल की जीत
बंगाल चुनाव में 10 साल पहले बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन अब बंगाल पूरी तरह से भगवामय हो चुकी है. 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी चली और बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत बड़ी हासिल की. बड़ी बात यह भी है कि 15 सालों तक बंगाल पर राज कर चुके टीएमसी की मुख्यमंत्री भी इस आंधी में अपनी सीट नहीं बचा सकी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


