Last Updated:
IPL 2026 CSK vs LSG: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के दिग्वेश राठी ने संजू सैमसन को बोल्ड किया. संजू का विकेट लेने से पहले दिग्वेश एक चौका और एक छक्का खा चुके थे, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज ने दमदार वापसी करते हुए अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई. संजू 28 रन बनाकर आउट हुए.
दिग्वेश राठी ने संजू सैमसन को किया बोल्ड
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि, संजू ने टीम के लिए धुआंधार शुरुआत की थी, लेकिन लय पकड़ने से पहले वह अपना विकेट गंवा बैठे. संजू को लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी ने आउट किया. आउट होने से पहले संजू ने दिग्वेश के खिलाफ बैक टू बैक चौका और छक्का लगाया था, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए उन्हें अगली गेंद पर बोल्ड कर दिया.
दिग्वेश ने संजू के रूप में लखनऊ को पहली सफलता दिलाई. आउट होने से पहले संजू ने 14 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके भी लगाए. हालांकि, संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए, लेकिन उनके बाद उर्विल पटेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी तहलका मचा दिया. सीएसके की तरफ से उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंद में फिफ्टी जड़कर सनसनी मचा दी. उर्विल टीम के लिए 23 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके लगाए.
सीएसके ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
उर्विल पटेल की धुआंधार अर्धशतकीय पारी से सीएसके ने 4 गेंद रहते हुए मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया. मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था. इंग्लिस ने सिर्फ 33 गेंद में 85 रनों की पारी खेली.
हालांकि, लखनऊ के गेंदबाज अपने इस स्कोर को नहीं बचा पाई. लखनऊ की तरफ से दिग्वेश राठी और शहबाज अहमद ने जरूर 2-2 विकेट लिए, लेकिन वह काफी महंगे साबित रहे. इन दोनों के अलावा लखनऊ के लिए आवेश खान के खाते में भी 1 विकेट आया. सीएसके के खिलाफ मिली इस हार के साथ ही अब लखनऊ के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई है. क्योंकि अब उसके पास सिर्फ 3 तीन मैच बचे हुए हैं. इन तीनों में टीम अगर जीक हासिल कर भी लेती है तो उसके 12 अंक ही हो पाएंगे.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


