Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के मिली हार ने उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया. इस मैच में हार्दिक पंड्या की जगह कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने माना की गलत समय पर विकेट गंवाया और 10-15 रन कम बनाए.
सूर्यकुमार यादव ने प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने पर जताई निराशा
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर अब खत्म हो चुका है. अपने बचे हुए तीन मैच जीतने के बाद भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी. स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ दो विकेट से करीबी हार के बाद चूके हुए मौकों का अफसोस है. मुंबई ने मुश्किल बल्लेबाजी पिच पर 166 रन का बचाव करते हुए मुकाबले को आखिरी गेंद पर मैच गंवा दिया. RCB ने रोमांचक अंदाज में जीत हासिल कर ली.
निराशाजनक ढंग से प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार ने माना टीम ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी लेकिन रन नहीं बना पाई. सूर्या ने कहा, “मुझे लगता है कि हम 10-15 रन कम थे. हम कह सकते हैं कि गलत समय पर विकेट गिर गए. नमन और तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की और जज्बा दिखाया. मुझे लगता है कि हम सिर्फ इस खेल को खेल सकते हैं क्योंकि हम इसे प्यार करते हैं. हम अक्सर इस स्थिति में नहीं होते. यह स्वीकार करना मुश्किल है. उम्मीद है, अगले साल हम अच्छी वापसी करेंगे.”
Bossing the game with back-to-back wickets 🔥
Corbin Bosch finishes with his best-ever #TATAIPL figures of 4/26 👏


