Last Updated:
Last over Drama : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सांसे रोक देने वाले मुकाबले में आखिरी बॉल पर मैच का नतीजा निकला. मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने राज बावा को आखिरी ओवर की जिम्मेदारी दी. इसमें भरपूर ड्रामा देखने को मिला. विकेट गिरा, नो बॉल, वाइड सबकुछ दिखा.
आरसीबी से हरकर मुंबई इंडियंस हुई आईपीएल प्लेऑफ की दौड से बाहर
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. यह मैच टीम के लिए टूर्नामेंट में बचे रहने के लिए जीतना जरूरी था, MI की ओर से राज बावा ने आखिरी ओवर फेंका RCB के लिए रोमारीयो शेफर्ड और रसिख सलाम दर क्रीज पर थे. इस ओवर में सबकुछ देखने को मिला. छक्का लगा, विकेट गिरा और नो के साथ वाइड भी था. मैच आखिरी गेंद तक पहुंच गया और RCB को जीत के लिए दो रन चाहिए थे. अगर फील्डर का थ्रो सही एंड पर जाता तो मैच सुपर ओवर में चला जाता. ऐसा नहीं हुआ और मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.
राज बावा ने आखिरी ओवर की शुरुआत खराब तरीके से की, एक वाइड और एक नो-बॉल फेंकी. पूरे ओवर में उनका मनोबल कमजोर नजर आया. तेज गेंदबाज ने ऐसे समय में पांच एक्स्ट्रा (चार वाइड और एक नो-बॉल) दे दिए, जब हर रन की अहमियत थी. आखिरी गेंद पर रसिख ने शॉट सीधा बावा की ओर मारा, लेकिन मिसफील्ड के कारण गेंद मिड-ऑन की तरफ चली गई. बावा गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे और बीच में ही खड़े रह गए, उन्हें यह एहसास नहीं हुआ कि अगर मैच सुपर ओवर में जाता तो टीम की उम्मीदें बची रह सकती थीं. बावा के बीच में खड़े रहने के कारण फील्डर को गेंद विकेटकीपर के एंड पर फेंकनी पड़ी. जब तक गेंद विकेटकीपर के दस्तानों तक पहुंची, रसिख ने दो रन लेकर रन-चेज पूरा कर लिया.
A wrong throw at one end, and Mumbai Indians lost the match. At the bowling end, if this fielder had thrown the ball, the batsman could have been easily run out.🥲 pic.twitter.com/Nl8pvGEpcf— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 10, 2026


