Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है. पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद जिस दिल्ली को रेस से बाहर समझा जा रहा था उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज कर डाला.धर्मशाला में दिल्ली की टीम 200 से ज्यादा रन का सफल पीछा करते हुए जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी.
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सोमवार रात पंजाब किंग्स (PBKS) को चौंका दिया. इस टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 211 रन का शानदार पीछा करते हुए जीत दर्ज की. कई बार मुश्किल में फंसने के बावजूद, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही टीम ने अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है.
पंजाब के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने छह गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. आईपीएल में धर्मशाला में 200 से ज्यादा रन का सफल पीछा करने वाली पहली टीम बन गई. इससे पहले यहां सबसे बड़ा सफल रन चेज 193 रन था. इसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हासिल किया था. यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 210 रन का पीछा किया था.
आईपीएल में दिल्ली के लिए सबसे बड़े सफल रन चेज
डेविड मिलर और कप्तान अक्षर पटेल (30 गेंदों में 56 रन) ने शुरुआती झटकों के बाद जबरदस्त वापसी कराई. दोनों ने 64 रन की अहम साझेदारी की जिसने हाथ से निकले मैच में उसे वापस ला खड़ा किया. अशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने आखिर में आकर ऐसी पारी खेली जिसने जीत की कहानी लिखी. ओपनर प्रियांश आर्य के 33 गेंद में 56 रन की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 5 विकेट पर 210 का स्कोर बनाया. दिल्ली के गेंदबाजों ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की. श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनॉली के बीच 83 रन की साझेदारी की मदद से पंजाब किंग्स 200 रन का आंकड़ा पार कर पाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत खराब रही थी लेकिन फिर भी दिल्ली ने रिकॉर्ड रन चेज पूरा किया.


