Last Updated:
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने पत्र में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सपा मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचती रही है और उसका झुकाव “सॉफ्ट हिंदुत्व” की ओर दिखाई देता है.
बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुसलमानों को लेकर लिखा ओपन लेटर.
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के नाम एक खुला पत्र जारी कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को मुस्लिम समाज के लिए बेहद अहम बताया है. पत्र में उन्होंने मुस्लिम समाज से राजनीतिक रूप से जागरूक होने और नए विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उलमा, बुद्धिजीवी, डॉक्टर, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर रणनीति तैयार करनी चाहिए.
अखिलेश के सॉफ्ट हिंदुत्व पर सवाल
मौलाना ने पत्र में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सपा मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचती रही है और उसका झुकाव “सॉफ्ट हिंदुत्व” की ओर दिखाई देता है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना का भी उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की मुलाकातों व कुछ राजनीतिक आयोजनों का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव के समय मुस्लिम समाज को भाजपा का डर दिखाकर वोट मांगे जाते हैं.
‘मुसलमानों को भय की राजनीति से निकलना होगा बाहर’
पत्र में मौलाना ने कहा कि अब मुस्लिम समाज को सिर्फ भय और असुरक्षा की राजनीति से बाहर निकलकर नए राजनीतिक विकल्प तलाशने होंगे. उन्होंने कहा कि लंबे समय से एकतरफा समर्थन देने के बावजूद मुस्लिम समाज के मुद्दों पर अपेक्षित मजबूती से आवाज नहीं उठाई गई. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति का माहौल बदल चुका है और मुस्लिम नेतृत्व कई अहम मुद्दों पर खामोश दिखाई देता है. अंत में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुस्लिम समाज से कौम के हित में बड़े फैसले लेने और एकजुट होकर भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने की अपील की.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


