5.6 C
Munich

उसे सब खबर मिलती है …विराट कोहली ने आलोचना का संजय मांजरेकर को दिया था ऐसा जवाब, आज तक नहीं भूल पाए

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट ने आलोचना का मांजरेकर को दिया था ऐसा जवाब, आज तक नहीं भूल पाए

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता से हर कोई वाकिफ है. वो मैदान पर बल्ले से तो जवाब देते ही हैं लेकिन आलोचना करने वालों की हर बात की भी खबर रखते हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बताया कि उनके बारे में अगर कुछ कहा तो वो उसको याद रखते हैं.

Zoom

संजय मांजरेकर ने कहा विराट कोहली आलोचना को लेकर काफी “संवेदनशील” हैं

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर खुलकर अपनी बात करने के लिए जाने जाते हैं. उनका कमेंट्री और विश्लेषण के दौरान क्रिकेटरों के साथ प्यार-नफरत का रिश्ता रहा है. रवींद्र जडेजा पर उनके ‘बिट्स एंड पीसेस’ वाले बयान काफी मशहूर हैं, वहीं विराट कोहली की आलोचना भी किसी से छुपी नहीं है. एक पॉडकास्ट में मांजरेकर ने बताया कि विराट कोहली, जो अक्सर कहते हैं कि उन्हें बाहरी बातों की परवाह नहीं है, असल में आलोचना को लेकर काफी “संवेदनशील” हैं.

मांजरेकर ने कोहली से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे एक बार वह टॉस के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान की फीकी प्रतिक्रिया से हैरान रह गए थे. कोहली ने मांजरेकर से कुछ नहीं कहा, लेकिन समझ आ गया कि यह सब उनके किए गए कमेंट की वजह से है. मांजरेकर ने स्पोर्टस्टार के इनसाइट एज पॉडकास्ट में कहा, “वह ऐसे इंसान हैं जो आलोचना को लेकर बहुत संवेदनशील हैं. मुझे लगता है कि उन्हें पता चल जाता है कि उनके बारे में क्या कहा जा रहा है, क्योंकि मैंने कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर उनके साथ अनुभव किया है. अचानक एक दिन मैं उनके टॉस पर बर्ताव से लगा, मुझे लगता था शायद उन्होंने कुछ ऐसा सुना है जो उनके बारे में कहा गया,”

“‘हमें फर्क नहीं पड़ता लोग क्या कहते हैं’ कहने वाले कुछ खिलाड़ियों में उनका नाम आता है लेकिन वह बहुत संवेदनशील भी हैं. शायद यह अच्छी बात भी है; अगर वह ऐसी आलोचना या कुछ नकारात्मक सुनते हैं, तो वह उन्हें अगली बड़ी सेंचुरी के लिए प्रेरित करता है,”

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि टीम अपने कप्तान की छवि को अपनाती है. विराट कोहली के नेतृत्व में हर खिलाड़ी को विराट कोहली जैसा बनना पड़ता था. अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर थोड़ा भी फीका नजर आता, तो वह अगला टेस्ट मैच नहीं खेलता. तो हर कोई विराट की आक्रामकता का जवाब देता था,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article