11 C
Munich

शर्मनाक हार के बाद 12 लाख रुपये का फटका, पैट कमिंस को लिए कभी ना भूलने वाला रहा गुजरात टाइटंस का मैच

Must read


होमखेलक्रिकेट

GT से मिली करारी हार के बाद पैट कमिंस को लगा 12 लाख रुपये का फटका

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की दावेदार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान हैदराबाद के कप्तान को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में खेला गया सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कप्तान कप्तान पैट कमिंस के लिए बुरा सपना साबित हुआ. पहले उनकी टीम को 82 रन की करारी हार मिली और फिर बीसीसीआई ने उनके ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. कमिंस पर यह जुर्माना बोर्ड की तरफ से मैच के दौरान स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने की वजह से लगाया गया है. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 168 रन बनाया था. जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम महज 86 रन पर ढेर हो गई.

कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उनकी टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाया गया. मैच के दौरान SRH को भी सजा दी गई, जिसमें सिर्फ चार फील्डर ही 30 गज के घेरे के बाहर रह सकते थे. यह इस सीजन में पहली बार था जब SRH ने ओवर रेट की समय सीमा का उल्लंघन किया. कमिंस इस सीजन में बीसीसीआई की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने वाले पहले SRH खिलाड़ी नहीं हैं.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article