Alauddin Khilji Entry in Rajiv Gandhi Picture Controversy। राजीव-सोनिया फोटो विवाद में खिलजी की एंट्री, BJP निकाल लाई 12वीं सदी का इतिहास

Date:


होमताजा खबरदेश

राजीव-सोनिया फोटो विवाद में खिलजी की एंट्री, BJP निकाल लाई 12वीं सदी का इतिहास

Last Updated:

सोनिया गांधी और राजीव गांधी की तस्‍वीर को लेकर शुरू हुए विवाद में बीजेपी की तरफ से पलटवार किया गया है. 12वीं सदी के होयस्‍लेश्‍वर मंदिर का इतिहास बताते हुए बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछा है कि अलाउद्दीन खिलजी और मोहम्‍मद बिन तुगलक के घटनाक्रम को याद दिलाया.

Zoom

बीजेपी ने राहुल पर करारा हमला बोला.

नई दिल्‍ली. पूर्व पीएम राजीव गांधी की गोद में सोनिया गांधी की तस्‍वीर पर छिड़ा विवाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच बढ़ता जा रहा है. राहुल गांधी के पलटवार के बाद अब इस मामले में बीजेपी की तरफ से भी जवाबी हमला किया गया है. दरअसल, राहुल ने कर्नाटक के ऐतिहासिक हलेबिदु स्थित 12वीं सदी के होयस्‍लेश्‍वर मंदिर की एक तस्‍वीर शेयर की थी. मूर्ति में देवी पार्वती को भगवान शिव की गोद में बैठे हुए दिखाया गया था. राहुल ने तंज कसा कि नफरत और डर ने उनके विरोधियों के दिलों में जाल बुन दिया है, जिससे उन्‍हें प्रेम के जरिए ही बाहर निकाला जा सकता है. इस पोस्‍ट पर बीजेपी ने इतिहास का हवाला देते हुए राहुल हुए साल 1311 के अलाउद्दीन खिलजी से जुड़े प्रकरण की याद दिलाई.

साल 1311 में खिलजी ने क्‍या किया था?
बीजेपी की तरफ से पूछा गया कि क्‍या राहुल गांधी को इस बात की जानकारी है कि होयसलाओं की प्राचीन राजधानी द्वारसमुद्र का नाम बदलकर हलेबिदु क्‍यों पड़ा.  उन्‍हें सीधे तौर पर याद दिलाया गया कि सन 1311 में अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक काफूर और 1326-27 में मोहम्‍मद बिन तुगलक की सेना ने इस ऐतिहासिक शरोहर को तहस-नहस कर दिया था. इस दौरान मंदिर की मूर्तियों के अंगों को खंडित कर दिया गया था.

असम सीएम भी राहुल पर बरसे
मामला यहीं नहीं थमा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मैदान में उतर आए. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा अपने माता-पिता की तुलना भगवान शिव और देवी पार्वती से किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई. मुख्यमंत्री सरमा ने दो टूक कहा कि कोई भी साधारण मनुष्य कभी भगवान नहीं हो सकता. जब इंसान खुद को भगवान के आसन पर बिठाने की भूल कर बैठता है, तो उसका पतन तय माना जाता है. उन्होंने इसे भक्ति नहीं बल्कि अहंकार का नाम दिया.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related