8 C
Munich

cricketers remained in headlines for profession: मैदान पर था जलवा, संन्यास के बाद बने कैब ड्राइवर, एक दिग्गज तो तस्करी में भी फंसा!

Must read


होमखेलक्रिकेट

मैदान पर था जलवा, संन्यास के बाद बने ड्राइवर, एक दिग्गज तो तस्करी में भी फंसा!

Last Updated:

क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाने वाले दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिनका रिटायरमेंट के बाद हालत खराब हो गई. आर्थिक तंगी के कारण वह अजीबो गरीब काम करने के लिए मजबूर हो गए. कुछ क्रिकेटर तो ऐसे रहे जिन्होंने अपराध का रास्ता चुन लिया. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे कुछ क्रिकेटर प्लेयर के बारे में.

Zoom

संन्यास के बाद अपने प्रोफेशन को लेकर सुर्खियों में रहे क्रिकेटर

नई दिल्ली: एक समय था जब क्रिकेट में खिलाड़ियों को बहुत कम पैसा मिलता था, लेकिन बदलते दौर में अब यह खेल इतना आगे बढ़ गया है कि आज हर मां-बार अपने बच्चे को क्रिकेटर बनना चाहता है. इसके पीछे की वजह है इस खेल से मिलने वाला ढेर सारा पैसा और स्टार्डम, लेकिन आज से 20 से 30 साल पहले की बात करें तो ऐसा नहीं था. यही कारण है कि दुनियाभर में कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अपने जीवनयापन को चलाने के लिए अजीबो गरीब काम किया. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेटरों के बारे में.

अरशद खान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अरशद खान अपनी टीम के एक बेहतरीन ऑफ-स्पिनर थे. अरशद ने 1993 से 2006 के बीच पाकिस्तान के लिए 9 टेस्ट और 58 वनडे मैच खेले. उन्होंने कुल 88 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए, लेकिन क्रिकेट से दूर होने के बाद अरशद खान की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. वह चर्चा में तब आए जब सिडनी उन्हें एक उबर टैक्सी चलाते हुए देखा गया. एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर को टैक्सी चलाते देख खेल जगत काफी हैरान रह गया था.

क्रिस लुईस (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के क्रिस लुईस को 90 के दशक में अगला इयान बॉथम माना जाता था. उन्होंने 32 टेस्ट और 53 वनडे मैचों में 150 से अधिक विकेट लिए और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी की, लेकिन संन्यास के बाद लुईस का जीवन संन्यास के बाद काफी विवादास्पद रहा. 2008 में उन्हें सेंट लूसिया से तरल कोकीन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन्हें 13 साल की जेल हुई, जिनमें से उन्होंने 6 साल सलाखों के पीछे बिताए.

कर्टनी एम्ब्रोस (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे कर्टनी एम्ब्रोस का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. एम्ब्रोस दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं. 6 फुट 7 इंच लंबे इस दिग्गज ने 98 टेस्ट में 405 विकेट और 176 वनडे में 225 विकेट झटके. उनकी बाउंसर और सटीक यॉर्कर बल्लेबाजों के लिए काल मानी जाती थी. मैदान पर डराने वाले एम्ब्रोस संन्यास के बाद बिल्कुल अलग रंग में दिखे. उन्होंने संगीत की दुनिया चुनी और एक रेगे बैंड बेस गिटारिस्ट बन गए.

क्रिस ओल्ड (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिस ओल्ड की भी रिटायरमेंट के बाद स्थिति काफी खराब हो गई. वह 1970 और 80 के दशक के इंग्लैंड के एक प्रमुख स्विंग गेंदबाज थे. उन्होंने 46 टेस्ट मैचों में 143 विकेट लिए, लेकिन आर्थिक तंगी और रोजगार की तलाश में क्रिस ओल्ड ने एक साधारण जीवन चुना. वह इंग्लैंड के कॉर्नवाल में एक मछली और चिप्स की दुकान चलाने लगे.

क्रिस क्रेंस (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस क्रेंस का करियर जितना शानदार था, उसका अंत उतना ही चुनौतीपूर्ण रहा. करियर में 3320 टेस्ट रन और 218 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोपों ने गहरा दाग लगाया. कानूनी खर्चों और आर्थिक तंगी के कारण उन्हें ऑकलैंड नगर निगम में ट्रक साफ करने और बस स्टैंड धोने की नौकरी करनी पड़ी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article