Last Updated:
UP Famous Sweet Palang Tod Mithai Story: उत्तर प्रदेश का पवेलियन इस बार हॉल नंबर 2 में ग्राउंड फ्लोर पर लगा है. जो लोग इस पवेलियन में आ रहे हैं वो इस मिठाई का स्वाद जरूर चख रहे हैं. शामली उत्तर प्रदेश से साधु स्वीट्स के मालिक शुभम गर्ग से हमने बातचीत की और जानना चाहा कि इसका नाम आखिर पलंग तोड़ मिठाई क्यों है. तो उन्होंने इस पर दिलचस्प कहानी बताई.
Delhi Trade Fair Famous Sweet Palang Tod Mithai: दिल्ली के ट्रेड फेयर में उत्तर प्रदेश की एक मिठाई इस बार विदेशों के महंगे ड्राई फ्रूट्स और विदेशों की मिठाइयों पर भारी पड़ रही है. इस मिठाई का नाम है पलंग तोड़ मिठाई. इसका नाम लोगों को अपनी ओर इस कदर आकर्षित कर रहा है कि लोग इसकी ओर खींचे चले आ रहे हैं. वजह यह है कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इसका नाम इतना दिलचस्प और अनोखा क्यों है. दूसरी ओर जो लोग इसके स्वाद को चख रहे हैं वो बिना खरीदे नहीं जा रहे. आपको बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया ट्रेड फेयर में उत्तर प्रदेश का पवेलियन लगा हुआ है. उत्तर प्रदेश का पवेलियन इस बार हॉल नंबर 2 में ग्राउंड फ्लोर पर लगा है. जो लोग इस पवेलियन में आ रहे हैं वो इस मिठाई का स्वाद जरूर चख रहे हैं. शामली उत्तर प्रदेश से साधु स्वीट्स के मालिक शुभम गर्ग से हमने बातचीत की और जानना चाहा कि इसका नाम आखिर पलंग तोड़ मिठाई क्यों है. तो उन्होंने इस पर दिलचस्प कहानी बताई.
इस वजह से नाम पड़ा पलंग तोड़ मिठाई
उत्तर प्रदेश शामली के साधु स्वीट्स के मालिक शुभम गर्ग जो पलंग तोड़ मिठाई को लगभग 75 सालों से अपनी दुकान पर बना कर बेच रहे हैं, उन्होंने बताया कि उनके परदादा ने इस मिठाई को पहली बार बनाया था. कुछ बुजुर्ग और उनके घर के सदस्य बताते हैं कि जब उनके परदादा इस मिठाई को बना रहे थे तो पलंग टूट गई थी इस वजह से इसका नाम पलंग तोड़ मिठाई पड़ा.
पलंग तोड़ मिठाई का क्या है मतलब?
कुछ लोग यह भी बताते हैं कि यह मिठाई उस वक्त लोगों को इतनी शानदार लगी थी कि उनमें से कुछ लोगों ने इसे खाने के बाद अपने पलंग तोड़ दिए थे. तो कुछ लोग यह भी बताते हैं कि पलंग तोड़ मिठाई का मतलब है सुहागरात वाली मिठाई क्योंकि इसमें ड्राई फ्रूट्स, गोंद और खोया होता है जोकि ताकत देता है इसीलिए लोगों ने तरह-तरह की कहानी बनाई है. असली कहानी उनके परदादा ही जानते थे. जो अब इस दुनिया में नहीं है. वह बस परदादा ने जो 75 साल पहले मिठाई बनाने का तौर तरीका अपनाया था उसी तौर तरीके से आज तक इस मिठाई को बनवा रहे हैं. इसलिए यह मिठाई लोगों के बीच में काफी मशहूर है. उत्तर प्रदेश सरकार भी इसको काफी प्रमोट कर रही है.
ट्रेड फेयर में खूब बिक रही पलंग तोड़ मिठाई
आपको बता दें कि इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर जोकि भारत मंडपम में चल रहा है. 27 नवंबर तक चलेगा. इसमें उत्तर प्रदेश के पवेलियन में शामली साधु स्वीट्स की यह पलंग तोड़ मिठाई खूब बिक रही है. इसका नाम लोगों को इस कदर आकर्षित कर रहा है कि लोग खुद ही इस स्टॉल के पास आकर इसकी कहानी पूछ रहे हैं. डेमो के तौर पर शुभम गर्ग लोगों को मिठाई का स्वाद भी लेने के लिए जैसे ही दे रहे हैं तो लोगों को यह मिठाई इतनी पसंद आ रही है कि कोई आधा किलो तो कोई 2 किलो तक खरीद रहा है. इसकी कीमत की बात करें तो लगभग 720 रुपए प्रति किलो के हिसाब से यह मिठाई ट्रेड फेयर में खूब बिक रही है. इनका स्टॉल नंबर 46 है और उत्तर प्रदेश पवेलियन में हॉल नंबर 2 में ग्राउंड फ्लोर पर इन्होंने अपना स्टॉल लगाया.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
