2 C
Munich

ओपनिंग बल्लेबाज ने बनाए सिर्फ 9 रन, फिर भी चुना गया ‘मैन ऑफ द मैच’, 34 साल पहले सिडनी में हुई ऐतिहासिक घटना

Must read


होमखेलक्रिकेट

ओपनिंग बल्लेबाज ने बनाए सिर्फ 9 रन, फिर भी चुना गया ‘मैन आफ द मैच’,

Last Updated:

मार्क टेलर का योगदान सिर्फ आंकड़ों से नहीं मापा जा सकता. मुश्किल हालात में सही फैसले, बेहतरीन फील्ड सेटिंग, शानदार कैच सबने मिलकर मैच का रुख बदल दिया. इसीलिए, सिर्फ 9 रन बनाने के बावजूद मॉर्क टेलर को मैन ऑफ द मैच चुना गयाजो यह साबित करता है कि क्रिकेट सिर्फ रन और विकेट का खेल नहीं, बल्कि दिमाग और नेतृत्व का भी खेल है.

Zoom

1992 में एक बल्लेबाज ने बनाए सिर्फ 9 रन और बन गया मैन ऑफ द मैच

नई दिल्ली. क्रिकेट में अक्सर मैन ऑफ द मैच उसी खिलाड़ी को मिलता है जो बल्ले या गेंद से शानदार प्रदर्शन करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब कोई खिलाड़ी अपनी सोच, कप्तानी और फील्डिंग से मैच का रुख बदल देता है. दिसंबर 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ का मुकाबला इसी बात का सबसे बेहतरीन उदाहरण है, जहां सिर्फ 9 रन बनाने वाले मार्क टेलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में मौसम ने बड़ी भूमिका निभाई. बारिश के कारण पिच में नमी थी, जिसने तेज़ गेंदबाज़ों को भरपूर मदद दी. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी इस चुनौती के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम सिर्फ 101 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज़ के घातक आक्रमण ने कहर बरपाया, जिसमें कर्टली एंबरोस, कमिंस, कॉर्ल हूपर ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजो को टिकने नहीं दिया.

जब बल्ला खामोश हुआ, तो दिमाग ने किया कमाल

इस मुकाबले में मार्क टेलर खुद भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और केवल 9 रन ही बना पाए लेकिन यहीं से उनकी असली परीक्षा शुरू हुई. कप्तान के तौर पर टेलर ने परिस्थितियों को भांपते हुए शानदार रणनीति बनाई. उन्होंने फील्डिंग सेटिंग, गेंदबाज़ों के बदलाव और दबाव बनाने की कला का ऐसा इस्तेमाल किया कि मजबूत वेस्टइंडीज़ टीम पूरी तरह बिखर गई. स्टीव वॉ और माइक व्हिटनी की गेंदबाजी का टेलर ने जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया.

87 पर ढेर हुई वेस्टइंडीज़

वेस्टइंडीज़ जैसी खतरनाक टीम को सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट करना कोई आसान काम नहीं था. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों ने टेलर की रणनीति के अनुसार शानदार लाइन-लेंथ रखी और लगातार दबाव बनाया. टेलर खुद भी फील्डिंग में कमाल के रहे और उन्होंने इस मैच में 4 शानदार कैच लपके, जिससे विपक्षी टीम की कमर टूट गई.

कप्तानी का मास्टरक्लास: मिला मैन ऑफ द मैच

इस मुकाबले में मार्क टेलर का योगदान सिर्फ आंकड़ों से नहीं मापा जा सकता. मुश्किल हालात में सही फैसले, बेहतरीन फील्ड सेटिंग, शानदार कैच सबने मिलकर मैच का रुख बदल दिया. इसीलिए, सिर्फ 9 रन बनाने के बावजूद मॉर्क टेलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया जो यह साबित करता है कि क्रिकेट सिर्फ रन और विकेट का खेल नहीं, बल्कि दिमाग और नेतृत्व का भी खेल है.

असली हीरो वही जो मैच बदल दे यह मैच क्रिकेट इतिहास में एक खास उदाहरण है, जहां एक कप्तान ने अपने दिमाग, धैर्य और नेतृत्व से नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया. मार्क टेलर की यह पारी भले ही बल्ले से छोटी रही हो, लेकिन उनकी कप्तानी और फील्डिंग ने इसे अमर बना दिया. कभी-कभी, स्कोरबोर्ड नहीं—सोच ही असली जीत दिलाती है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article