5.3 C
Munich

यूपी में 40 IAS का रातों रात ट्रांसफर, मेधा रूपम के पति और CEC के दामाद मनीष बंसल को आगरा की कमान, देखें पूरी लिस्‍ट

Must read


Last Updated:

UP IAS Transfer List: योगी सरकार ने रविवाद देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें 15 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद और नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम के पति मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यूपी में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार रत को एक साथ 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इन तबादलों में 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद और नोएडा की डीएम मेधा रूपम के हसबैंड मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है. इसके अलावा 5 जिलों के सीडीओ के साथ ही परिवहन आयुक्त समेत दो कमिश्नर के तबादले दिए गए हैं. 1 प्रमुख सचिव और 4 विशेष सचिव के स्तर पर भी बदलाव किये गए हैं.

नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति 

सुल्तानपुर: इंद्रजीत सिंह
श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग
बुलंदशहर: कुमार हर्ष
शामली: आलोक यादव
सहारनपुर — अरविंद कुमार चौहान
अमरोहा: नितिन गौड़
हमीरपुर: अभिषेक गोयल
रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका
फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव: घनश्याम मीणा
लखीमपुर खीरी: अंजमी कुमार सिंह
मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी
औरैया: बृजेश कुमार
आगरा: मनीष बंसल
झांसी: गौरांग राठी

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख विभागों और पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमे अरविंद मल्लप्पा बंगरी को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है. इसके अलावा नितीश कुमार, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, श्रुति- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा की प्रबंध निदेशक, आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त, किंजल सिंहमाध्यमिक शिक्षा की सचिव और दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल की आयुक्त नियुक्त किया गया है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article