Last Updated:
Yash Patel success story : पालो ऑल्टो नेटवर्क्स ने एप्लायड कंप्यूट का 40 हजार करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है. यह ऑल-स्टॉक डील अगले साल तक पूरी होने की उम्मीद है. यश पटेल एप्लायड कंप्यूट के को-फाउंडर हैं और कंपनी को सफलता दिलाने में उनका अहम योगदान है.
यश पटेल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है.
नई दिल्ली. भारतीय मूल के यश पटेल की चर्चा आजकल सिलिकॉन वैली से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब हो रही है. हो भी क्यों न जहां ज्यादातर स्टार्टअप्स को अपना बिजनेस मॉडल साबित करने और ग्राहकों का विश्वास जीतने में ही सालों लग जाते हैं, वहीं यश पटेल ने महज डेढ़ साल के भीतर शून्य से शुरुआत कर 40,000 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी. साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स (Palo Alto Networks) ने अब उनके स्टार्टअप एप्लाइड कंप्यूट (Applied Compute) को खरीदने का ऐलान किया है.
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने वाले यश पटेल ने मई 2025 में रिदम और लिंडेन के साथ मिलकर अप्लाइट कंप्यूट की नींव रखी थी. यश पटेल ने समझ लिया था कि बड़ी कंपनियां ज्यादा समय तक बाहरी AI सेवाओं पर निर्भर नहीं रह सकती. उन्हें खुद के कस्टम AI मॉडल बनाने और चलाने की जरूरत होगी ताकि उनका डेटा सुरक्षित रहे. अप्लाइट कंप्यूट कंपनियों को अपने डेटा का इस्तेमाल करके कस्टम AI मॉडल ट्रेन करने और रोजमर्रा के कारोबारी कामों में उनका इस्तेमाल करने की सुविधा देती है.
12 हफ्तों में ही दौडी कंपनी
कंपनी ने महज 18 महीनों में शून्य से बढ़कर 100 मिलियन डॉलर के वार्षिक राजस्व रन-रेट (ARR) का आंकड़ा पार कर लिया. लॉन्च होने के महज 12 हफ्तों के भीतर ही कंपनी का इंफरेंस-सर्विंग बिजनेस हर दिन 1 ट्रिलियन टोकन प्रोसेस करने लगा.
ओपनएआई में किया है काम
यश पटेल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद ओपनएआई (OpenAI) में नौकरी की. उन्होंने अप्रैल 2023 में ओपनएआई में टेक्निकल स्टाफ रेजिडेंट के रूप में काम शुरू किया था. वहां वह पोस्ट-ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहे थे. उसी साल अक्टूबर में वह कंपनी में फुल-टाइम टेक्निकल भूमिका में आ गए. वे मई 2025 तक ओपनएआई से जुड़े रहे. OpenAI से जुड़े रहे. इसके बाद उन्होंने कंपनी छोड़कर अप्लाइड कंप्यूट की स्थापना की.
पढ़ते हुए बनाया था पहला स्टार्टअप
पटेल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए ही स्टार्टअप बनाने की गतिविधियों में शामिल रहे. उनके शुरुआती प्रोजेक्ट्स में आर्माडिलो लैब्स (Armadillo Labs) शामिल था, जो ई-कॉमर्स वेबसाइटों के लिए मशीन लर्निंग टूल्स पर काम करता था. इसके अलावा, उन्होंने स्टैनफोर्ड के सालाना हैकाथॉन ट्रीहैक्स (TreeHacks) को सफल बनाने में भी अहम भूमिका निभाई.
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स में मिलेगा बड़ा पद
इस सौदे के पूरा होने के बाद यश पटेल पालो ऑल्टो नेटवर्क्स में सह-मुख्य एआई अधिकारी (Co-Chief AI Officer) का पद संभालेंगे. हालांकि, 40 हजार करोड़ की इस मेगा डील से यश पटेल की जेब में कितना पैसा आएगा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. कंपनी में यह नहीं बताया है कि कंपनी में उनकी कितनी हिस्सेदारी है और उन्हें इस डील से कितना पैसा मिलेगा.
About the Author
रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
