Last Updated:
ब्रेकिंग न्यूज़.
आजाद समाज पार्टी (ASP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने 2018 के मारपीट के एक मामले में कोर्ट में पेश न होने पर उनके घर की कुर्की का नोटिस जारी कर दिया गया है. 17 नवंबर को मामले में आरोप तय होने थे, लेकिन चंद्रशेखर आजाद मुंबई में संसदीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के कारण अदालत में पेश नहीं हो सके. अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी. वहीं, कोर्ट के आदेश पर चंद्रशेखर आजाद ने राजनीतिक गठबंधन का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा है.
