8.3 C
Munich

चिलचिलाती धूप में गायों की मौज! गर्मी भगाने के लिए पिलाया जा रहा गुलाब शरबत, खाने में मिल रहे ककड़ी-तरबूज

Must read


Last Updated:

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र के नारायणपुर गांव की एक गौशाला इन दिनों चर्चा में है. यहां भीषण गर्मी और हीट वेव से गायों को बचाने के लिए ठंडा पानी ही नहीं बल्कि गुलाब शरबत की व्यवस्था की है, जो आमतौर पर इंसानों के लिए इस्तेमाल होता है. इसके साथ ही गायों को खीर, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज और केला जैसी ठंडी तासीर वाली चीजें भी खिलाई जा रही हैं. लगभग 200 गोवंश वाली इस गौशाला में गायों को हर दिन खास देखभाल और पोषण दिया जा रहा है. गौसेवकों का कहना है कि यह पूरी पहल गायों को गर्मी से राहत देने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए की जा रही है.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. आसमान से आग बरस रही है और पारा लगातार ऊपर जा रहा है. इस भीषण गर्मी में इंसान तो जैसे-तैसे अपना बचाव कर लेता है, लेकिन बेजुबान जानवरों के लिए यह समय बहुत भारी होता है. ऐसे में सहारनपुर के एक गांव से इंसानियत और गौ सेवा की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहां गायों को गर्मी से बचाने के लिए किसी मेहमान की तरह वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.

सहारनपुर के नकुड़ कस्बे के गांव नारायणपुर में स्थित ‘कान्हा गौशाला’ में ग्रामीणों ने मिलकर एक अनोखी शुरुआत की है. इस गौशाला में करीब 200 आवारा गायें और गोवंश मौजूद हैं. इन गायों को लू और हीट वेव से बचाने के लिए गांव के लोग उन्हें सादे पानी की जगह गुलाब का शरबत पिला रहे हैं. आमतौर पर लोग खुद को ठंडा रखने के लिए गुलाब का शरबत पीते हैं, लेकिन नारायणपुर के लोगों ने अपनी गौ माता के प्रति प्यार दिखाते हुए उनके लिए यह खास इंतजाम किया है.

पूरी तरह हर्बल है यह गुलाब शरबत
गौ सेवा में जुटे अनिल सैनी बताते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं बल्कि सच्ची सेवा है. उन्होंने बताया कि जो शरबत गायों को पिलाया जा रहा है, वह पूरी तरह देसी और हर्बल है. इसे गुलाब के फूलों और चुकंदर से तैयार किया गया है. यह शरबत न केवल गायों के शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि उनके हाजमे के लिए भी बहुत अच्छा है.

हैरानी की बात यह है कि यह नेक काम यहां रोजाना नियम से किया जाता है. खासकर जब एकादशी का दिन होता है, तो पूरा गांव गौशाला में उमड़ पड़ता है. उस दिन ग्रामीण मिलकर भारी मात्रा में फल, सब्जियां और शरबत का इंतजाम करते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article