10 C
Munich

RCB playoffs equation: 16 पॉइंट लेकर भी कैसे प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी आरसीबी, इस समीकरण ने बढ़ाई टीम की टेंशन

Must read


होमखेलक्रिकेट

16 पॉइंट लेकर भी कैसे प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB, इस समीकरण ने बढ़ाई टेंशन

Last Updated:

IPL 2026 playoffs: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मैचों में 8 जीतकर के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. 16 अंक के साथ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदारी है, लेकिन बचे हुए मैचों के आधार टीम के लिए एक समीकरण बन रहा है, जिससे टेंशन बढ़ गई है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है समीकरण.

Zoom

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम धमाल मचा रही है. केकेआर के खिलाफ आरसीबी की इस सीजन 12 मैचों में 8वीं जीत थी. इस तरह टीम 16 पॉइंट के साथ अंक तालिक में पहले स्थान पर पहुंच गई है. टूर्नामेंट में आरसीबी के 2 लीग मैच और बचे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उसके प्लेऑफ में पहुंचने पर संश्य है. आरसीबी के लिए बचे हुए मैचों में एक ऐसा समीकरण बन रहा है जिससे डिफेंडिंग चैंपियन टेंशन में आ जाएगी.

16 पॉइंट पर भी प्लेऑफ से बाहर हो सकती है RCB

अमूमन लीग चरण में 16 अंक के साथ टीमें प्लेऑफ में पहुंच जाती है, लेकिन आईपीएल 2026 में सभी टीमों के बीच कांटें की टक्कर चल रही है. यही कारण है कि आरसीबी 16 अंक होने के बावजूद प्लेऑफ से बाहर हो सकती है. क्योंकि, पॉइंट्स टेबल में गुजरात समेत तीन और टीमों के पास मौका है कि वह 18 पॉइंट तक पहुंच सके. ऐसी स्थिति में फिर आरसीबी को बाहर होना पड़ा जाएगा. ऐसे में आरसीबी को अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत हासिल करना जरूरी हो गया है.

दरअसल, आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस के भी 12 मैचों में 16 अंक हैं. ऐसे में अगर गुजरात अपने बचे हुए दोनों मैच या एक भी मैच जीतती है तो वह 18 अंक तक पहुंच जाएगी. वहीं सनराइजर्स के 12 मैचों में 14 पॉइंट है. सनराइजर्स भी अगर अपने दोनों मैच निकाल लेती है तो वह 18 पॉइंट पर पहुंच जाएगी.

राजस्थान, पंजाब और सीएसके पास भी है मौका

गुजरात और सनराइजर्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स भी अभी 18 पॉइंट तक पहुंच सकती है. सीएसके और राजस्थान के 11-11 मैचों में 12 पॉइंट हैं. इन दोनों के पास अभी तीन-तीन मैच बचे हुए हैं. ऐसे में अगर ये टीमें यहां से एक भी मैच नहीं हारती है तो फिर उसके 18 अंक हो जाएंगे. इसके अलावा पंजाब की बात करें तो उसके 11 मैचों में 13 पॉइंट है. इस स्थिति में पंजाब की टीम यहां से सभी मैच जीतकर 19 अंक अर्जित कर सकती है. यही कारण है कि आरसीबी 16 पॉइंट पर पहुंच कर भी सुरक्षित नहीं है और अपने अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना ही होगा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article