12.7 C
Munich

डोपिंग मामले में यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा का आया नाम, NADA ने थमाया नोटिस

Must read


होमखेलक्रिकेट

डोपिंग मामले में यशस्वी और शेफाली का आया नाम, NADA ने थमाया नोटिस

Last Updated:

Yashasvi Jaiswal-Shafali Verma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का डोपिंग मामले में नाम आया है. इसे लेकर NADA ने भारतीय क्रिकेटर को नोटिस जारी है. यशस्वी के साथ महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा को भी नोटिस थमाया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों से जांच के लिए सैंपल मांगा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया.

Zoom

यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को मिला NADA का नोटिस

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने पहला मिस्ड टेस्ट नोटिस भेजा है. यह नोटिस तब जारी किया गया जब वे डोप टेस्ट के लिए अपने बताए गए स्थान पर मौजूद नहीं मिले. दोनों खिलाड़ियों को अपनी सफाई देने का मौका दिया गया है और इस बारे में बीसीसीआई को भी सूचित कर दिया गया है.

नाडा के नियमों के अनुसार रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी देनी होती है ताकि कभी भी उनका टेस्ट किया जा सके. रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी पिछले साल 17 दिसंबर को और शेफाली 7 नवंबर को तय स्थान पर नहीं मिले थे. फरवरी में उनसे जवाब मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर इसे उनका पहला मिस्ड टेस्ट मान लिया गया.

2 साल का लग सकता है बैन

हालांकि, एक बार टेस्ट छूटने पर कोई बैन नहीं लगता, लेकिन अगर 12 महीने के भीतर तीन बार ऐसा होता है तो खिलाड़ी पर दो साल तक की रोक लग सकती है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब यशस्वी जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और शेफाली वर्मा 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं. ,

क्रिकेट में डोपिंग के मामले

यह मामला 2019 में पृथ्वी शॉ के डोपिंग केस की यादें भी ताजा करता है. पृथ्वी अनजाने में खांसी की दवाई में पाए गए एक प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण आठ महीने का बैक-डेटेड निलंबन दिया गया था. फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान लिए गए शॉ के मूत्र के नमूने में टेरबुटालिन पाया गया था जो वाडा (WADA) कोड के तहत प्रतिबंधित है.हालांकि जायसवाल और शेफाली के मामले फिलहाल एंटी-डोपिंग उल्लंघन के दायरे में नहीं आते हैं, लेकिन ये नोटिस नाडा के सख्त नियमों के तहत एक चेतावनी के रूप में काम करते हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article