12.7 C
Munich

गजब! पाकिस्तानी टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल, मीरपुर टेस्ट मैच में हुआ ब्लंडर, गलत ग्राफिक्स से उड़ा मजाक

Must read


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तानी टीम में रोहित और गिल, लाइव मैच में ब्लंडर, ग्राफिक्स से उड़ा मजाक

Last Updated:

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान ब्रॉडकास्टर से एक ब्लंडर हो गया. मुकाबले में ब्राडकास्टर ने गलती से भारतीय टीम के खिलाड़ियों वाला ग्राफिक्स चला दिया. सोशल मीडिया पर ये ग्राफिक्स वायरल हो रही है.

Zoom

पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट में चला भारतीय टीम का ग्राफिक्स

नई दिल्ली: पीएसएल 2026 के खत्म होते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर आई है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. खेल के पहले दिन टीम के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने दमदार शतक लगाया. वहीं, दूसरे दिन मुशफिकुर रहीम ने मोर्चा संभाला. हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए.

खेल के दूसरे दिन मैच में सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी ब्रॉडकास्टर ने एक ऐसा ब्लंडर कर दिया, जिसके कारण अब उसका मजाक उड़ रहा है. दरअसल, बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के ब्रॉडकास्टर फॉक्स ने लाइव मैच में भारतीय खिलाड़ियों के नाम का ग्राफिक्स चला दिया. इस ग्राफिक्स में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और रिंकू जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं, जबकि टीम का नाम पाकिस्तान लिखा हुआ है. इस ग्राफिक्स से ऐसा लगा रहा है कि भारतीय टीम का ये ग्राफिक्स किसी टी20 मैच का है.

बांग्लादेश की पहली पारी 417 रनों पर सिमटी

मीरपुर टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 417 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश के लिए 130 गेंद में 101 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इसके अलावा मुशफिकुर रहीम ने 179 गेंद में 71 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा बांग्लादेश की तरफ से मोमीनुल हक ने भी 91 रनों की दमदार पारी खेली जबकि लिटन दास ने 33 और तस्कीन अहमद ने 28 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने खोला पंजा

गेंदबाजी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मोहम्मद अब्बास ने अपना पंजा खोला. अब्बास ने 34 ओवर में 92 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी ने 31.1 ओवर में 113 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं टीम के लिए हसन अली और नोमान अली के खाते में भी एक-एक विकेट आया. टीम के लिए सलमान आगा ने भी 6 ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article