परिसीमन बिल: संजय राउत ने दी सुप्रिया सुले को राजनीति छोड़ने की सलाह, राज ठाकरे बोले- यह सब शरद पवार का ‘जंतर-मंतर’

Date:


Last Updated:

Delimitation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक पर महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. एनसीपी (एसपी) के विधेयक को समर्थन देने के फैसले ने विपक्षी खेमे में मतभेद उजागर कर दिए हैं. इस फैसले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और मनसे चीफ राज ठाकरे ने शरद पवार और सुप्रिया सुले पर तीखा हमला बोला है.

Zoom

संजय राउत और राज ठाकरे ने शरद पवार की एनसीपी पर हमला बोला है. (फाइल फोटो)

Delimitation Bill 2026: संसद में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक को समर्थन देने के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के फैसले ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज कर दी है. इस कदम को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शरद पवार और सुप्रिया सुले पर तीखा हमला बोला है. जहां संजय राउत ने अमित शाह के पुराने बयान को साझा करते हुए सुप्रिया सुले और एनसीपी नेताओं को राजनीति छोड़ने तक की नसीहत दे डाली, वहीं राज ठाकरे ने इसे ‘सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने’ की रणनीति बताते हुए पवार की राजनीति पर तंज कसा है.

संजय राउत ने सुप्रिया सुले पर साधा निशाना
एनसीपी (एसपी) के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर सुप्रिया सुले और पार्टी नेताओं को घेरा है. राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पूर्व में शरद पवार के खिलाफ दिए गए एक पुराने बयान को पोस्ट करते हुए एनसीपी नेताओं से सवाल किया, “क्या आप इस व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं?” राउत ने कड़े शब्दों में हमला बोलते हुए आगे लिखा कि “आपके लिए बेहतर होगा कि आप राजनीति छोड़ दें.”

@supriya_sule
@Jayant_R_Patil
@Awhadspeaks
@RRPSpeaks
या माणसाला समर्थन देत आहात?
त्या पेक्षा राजकारण सोडलेलं बरं https://t.co/AbSwJ4iq6j

राज ठाकरे बोले- यह सब पवार के ‘जंतर-मंतर’ का हिस्सा
दूसरी ओर, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शरद पवार की पार्टी पर निशाना साधा. ठाकरे ने लिखा, “मैंने यह बात दो जुलाई 2023 को ही कह दी थी, जब एनसीपी का एक गुट अलग होकर भाजपा की ओर चला गया था. अगले तीन वर्षों तक, राकांपा के दोनों गुटों ने संघर्ष का एक विश्वसनीय नाटक रचा. और अब, ठीक मेरी भविष्यवाणी के अनुसार, एक और गुट आगे बढ़ रहा है – सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की तलाश में.” मनसे प्रमुख ने आगे कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि यह सब पवार के ‘जंतर-मंतर’ का हिस्सा है, जिसे बहुत कम लोग ही वास्तव में समझ पाते हैं.

बैठक में सुप्रिया सुले ने दी फैसले की जानकारी
गौरतलब है कि सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने संसद में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है. पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने हाल ही में हुई एक आंतरिक बैठक के दौरान पार्टी के नेताओं को इस फैसले से अवगत कराया है, जिसके बाद से विपक्षी खेमे में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज छोड़ पत्तों की कर रहे खेती, हो रहा अच्छा मुनाफा

होमफोटोकृषिदेवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज...