बंगाल की खाड़ी में कुछ बड़ा होने वाला है, चीन-पाकिस्‍तान के पेट में दर्द – india notam notice to airmen in bay of bengal possible missile trial

Date:


Last Updated:

India NOTAM: भारत के पड़ोस में चीन और पाकिस्‍तान जैसे देश हैं, जिनके साथ अतीत में युद्ध हो चुके हैं. उससे भी खतरनाक बात यह है कि इन दोनों पड़ोसी देशों की नीयत अभी भी ठीक नहीं है. सीमा पर अक्‍सर ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे सुरक्षा को मजबूत से और मजबूत करने की जरूरत महसूस होती रहती है. इसी क्रम में भारत एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है. दूसरी तरफ, भारत की बढ़ती ताकत से चीन और पाकिस्‍तान की नींद उड़ी हुई है.

Zoom

भारत ने बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी किया है. (फाइल फोटो/Reuters)

India NOTAM: जिस देश के पड़ोस में चीन और पाकिस्‍तान जैसे देश हों उसे सुरक्षा यवस्‍था को अप-टू-डेट रखना जरूरी हो जाता है. भारत की वैसी ही स्थिति है. यही वजह है कि भारत अपने डिफेंस सिस्‍टम को लगातार आधुनिक बना रहा है. जमीन से लेकर आसमान और समंदर तक की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में भारत एक और बड़ी तैयारी करने में जुटा है. दरअसल, भारत की तरफ से बंगाल की खाड़ी में NOTAM (Notice To Airmen) जारी किया गया है. NOTAM अलर्ट जारी होने के साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि नई दिल्‍ली की तरफ से मिसाइल का परीक्षण किया जा सकता है. भारत के इस कदम से चीन और पाकिस्‍तान के पेट में दर्द उठना स्‍वाभाविक है.

जानकारी के अनुसार, भारत ने बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में 1 से 3 दिसंबर तक फ्लाइट ट्रायल के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) और मैरीटाइम एडवाइजरी (MAR) जारी की है. इस अधिसूचना को संभावित मिसाइल परीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है. जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षण गतिविधियों की अवधि 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 3 दिसंबर को शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार) तक निर्धारित की गई है. इसके लिए सतह से लेकर असीमित ऊंचाई तक का क्षेत्र निर्धारित किया गया है. हालांकि, अभी तक परीक्षण में इस्तेमाल होने वाली मिसाइल या हथियार प्रणाली के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

चीन-पाकिस्‍तान के पेट में दर्द क्‍यों
हाल में ही एक र‍िपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि चीन भारत के विकास की रफ्तार को रोकने की कोशिश में जुटा रहता है. इसके अलावा एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ड्रैगन अग्नि-5, K-4, ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों से अपने क्रिटिकल एसेट्स को बचाने के लिए मिसाइल शील्‍ड डेवलप कर रहा है. रिपोर्ट में मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का सफल ट्रायल करने का भी दावा किया गया है. दूसरी तरफ, पाकिस्‍तान पहले से ही भारत के बढ़ते पावर से भयभीत है. ऐसे में नई दिल्‍ली की तरफ से बंगाल की खाड़ी में नया NOTAM का अलर्ट जारी करने से चीन और पाकिस्‍तान के पेट में दर्द उठना स्‍वाभाविक है. बता दें कि भारत की तरफ से अग्नि-6 और ब्रह्मोस के नए वेरिएंट का ट्रायल करने को लेकर हलचल तेज है. हालांकि, नई दिल्‍ली की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज छोड़ पत्तों की कर रहे खेती, हो रहा अच्छा मुनाफा

होमफोटोकृषिदेवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज...