Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को एशिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत बताया गया है. अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान है. रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना गया है. भारत को 40.5 अंक मिले हैं और उसका स्कोर पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है. कूटनीतिक प्रभाव में भारत को सबसे ज्यादा 70 अंक मिले हैं. रक्षा नेटवर्क और सांस्कृतिक प्रभाव में भी सुधार दर्ज हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियों के साथ संतुलन बनाते हुए अपना क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाया है.
इकॉनमी हो या विदेश नीति हो, दोनों ही मोर्चे पर पीएम मोदी ने धुआं-धुआं कर रखा है. ग्लोबल रैंकिंग में भारत का डंका बज रहा है. डिप्लोमेसी में दुनिया भारत की ताकत मान रही है. भारत को डेड इकॉनमी कहने वाले ट्रंप भारत की इकॉनमिक ग्रोथ देखकर हैरान है. यूरोप भारत की ताकत का लोहा मान रहा है. पुतिन जमकर तारीफ कर रहे हैं. विदेश नीति में भारत एक साथ चीन, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान…सबसे डील कर रहा है और ये सब तब हो रहा है जब अमेरिका में राहुल गांधी भारत में इकॉनमी को डिजास्टर बता रहे थे. विदेश नीति का मजाक उड़ा रहे थे. ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की मीटिंग का टेबल दिखाकर पूछ रहे थे इसमें भारत कहां है, आज राहुल गांधी को तगड़ा जवाब मिल गया है. क्योंकि ऐसी ग्लोबल रिपोर्ट आ गई है जो ये बता रही कि ताकतवर देशों में भारत टॉप थ्री में है. ताकतवर नेताओं की लिस्ट में पीएम मोदी टॉप 2 में हैं. इकॉनमी से लेकर डिफेंस और डिप्लोमेसी तक सबमें… पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड आ गया है.
पीएम मोदी इस वक्त धुआंधार पारी खेल रहे हैं. चाहे वो इकॉनमी का मोर्चा हो या डिप्लोमेसी की बात हो या फिर डिफेंस की बात हो. पीएम मोदी ने ऐसे ऐसे काम निपटा रहे हैं जिससे भारत का डंका भी बज रहा है और मोदी विरोधियों के सारे एजेंडे भी ध्वस्त हो रहे हैं.
- इस इंडेक्स में जो टॉप पांच देशों में उसमें भारत तीसरे नंबर पर है.
- पहले नंबर पर अमेरिका और चीन हैं. चौथे और पांचवें नंबर पर जापान और रूस हैं
- इस रैंकिंग में भारत को 40.5 प्वाइंट्स मिले हैं, मेजर पावर की कैटेगिरी में भारत इकलौता देश है
- अमेरिका और चीन सुपर पावर की कैटेगिरी में है. रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर को मिडिल पावर देशों में रखा गया है
- भारत का स्कोर पिछले साल के मुकाबले 0.5 प्वाइंट बढ़ा है. अमेरिका के स्कोर में गिरावट आई है, चीन का स्कोर वहीं का वहीं है. यानी एक तरफ भारत बढ़ रहा है दूसरी तरफ अमेरिका और चीन के दबदबे में कमी आ रही है
- 27 देशों वाली इस रैकिंग में पाकिस्तान 16वें नंबर पर है
- इस रैंकिंग में इकॉनमी, डिप्लोमेसी, डिफेंस, कल्चर समेत 8 पैमाने हैं जिन पर किसी देश का स्कोर तय होता है
यानी दुनिया के बड़े बड़े थिंक टैंक मान रहे हैं कि इकॉनमी से लेकर डिप्लोमेसी तक भारत एक मेजर पावर है. भारत का दबदबा है. चीन और अमेरिका के बाद भारत का ही नंबर है.
एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत 40.5 प्वाइंट्स संग तीसरे नंबर पर, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावी नेता. (PTI Photo)
इस रैकिंग में किसी देश का कूटनीतिक में कितना प्रभाव है, संकट के वक्त उसकी कैसी तैयारी है. कितना वो किसी दूसरे देश पर निर्भर है. उसकी आर्थिक क्षमता क्या है ये सब देखा जाता है.
- एशिया पावर इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट में भारत का सबसे ज्यादा 70 प्वाइंट डिप्लोमैटिक इंफ्ल्यूएंस में मिले हैं
- इसके अलावा डिफेंस और सांस्कृतिक प्रभाव में भी भारत का स्कोर बढ़ा है
- भारत का डिफेंस नेटवर्क का स्कोर 2.1 प्वाइंट बढ़कर 18.6 प्वाइंट पर आ गया है
- अलग-अलग देशों के साथ डिफेंस ऐग्जमेंट और दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री की वजह से ये स्कोर बढ़ा है
- सांस्कृतिक प्रभाव की कैटेगिरी में भी भारत का स्कोर बढ़कर 43.8 प्वाइंट्स हो गया.
यानी इधर राहुल गांधी पीएम मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठा रहे थे. ये आरोप लगा रहे थे कि अमेरिका ईरान यु्द्ध में डील करवाकर पाकिस्तान ने बाजी मार ली लेकिन दूसरी तरफ ग्लोबल थिंक टैंक की रैंकिंग में भारत को सबसे ज्यादा स्कोर कूटनीतिक प्रभाव के मामले में मिल रहा है रिपोर्ट कह रही है कि जब इस कैटेगिरी में ज्यादातर देशों का स्कोर गिरा है. तब भी भारत का स्कोर स्थिर रहा है.
इसकी तरह Cultural Influence की कैटेगिरी में भारत का स्कोर पिछले साल के मुकाबले 2.3 प्वाइंट बढ़ा है और ये सब तब हो रहा है जब पीएम मोदी की पहल पर हाल ही में SCO देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर पहली बैठक हुई है.
Desh Ki Pathshala: पावर गेम में दिखा ताकत का ट्रेलर…ग्लोबल रैंकिंग में टॉप थ्री में भारत, टॉप 2 में पीएम मोदी…लिस्ट में ट्रंप, पाकिस्तान कहां?| Arpita Aarya
#DeshKiPathshala #News18IndiaDeshKiPathshala | @ARPITAARYA https://t.co/IF23mTbdyp
