12.3 C
Munich

प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू आईपीएल मैच में ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया वो कारनामा जो कभी नहीं हुआ

Must read


होमखेलक्रिकेट

प्रफुल्ल ने डेब्यू पर ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया वो कारनामा जो कभी नहीं हुआ

Last Updated:

Praful hinge world record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू आईपीएल मैच में घातक गेंदबाजी से तहलका मचने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. 24 साल का यह पेसर आईपीएल इतिहास में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाला पहला गेंदबाज बन गया है. इससे पहले ये कारनामा दुनिया के किसी गेंदबाज ने नहीं किया था.

Zoom

प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. 24 साल के युवा पेसर प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू करते हुए तहलका मचा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए इस स्टार ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाए. इस ओवर के साथ ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. प्रफुल्ल ने कुछ ऐसा कारनामा किया, जो दुनिया का कोई गेंदबाज इससे पहले तक इस लीग में नहीं कर पाया था. दरअसल, प्रफुल्ल आईपीएल पारी के पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

आईपीएल इतिहास में 32 बार ऐसा हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने पारी के पहले ओवर में दो विकेट चटकाए, लेकिन प्रफुल्ल वाला तीन विकेट का करिश्मा पहली बार देखने को मिला. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आखिरी बार 2024 में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट चटकाए थे. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही पहले ओवर में ये दो विकेट लिए थे. उनके दो शिकार संजू सैमसन और जोस बटलर थे.

प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास.

एक ही ओवर में वैभव और जुरेल को लौटाया
एचआरएच ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए. इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे को कप्तान ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स की पारी का पहला ओवर सौंपा. इस ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने सिंगल निकाला. अगली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी उनके सामने थे, मगर हिंगे ने इस युवा बल्लेबाज को सलिल अरोड़ा के हाथों कैच आउट कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे. ओवर की तीसरी गेंद डॉट रही और अगली ही बॉल पर हिंगे ने जुरेल को बोल्ड कर दिया. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस क्रीज पर आए. पांचवीं गेंद डॉट रही, लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर हिंगे ने प्रीटोरियस को नितीश रेड्डी के हाथों कैच आउट करा दिया. आलम ये रहा कि आरआर पहले ओवर की समाप्ति तक 3 विकेट खो चुकी थी, जबकि टीम के खाते में सिर्फ एक ही रन था. उनके इस ओवर में मैच की दिशा तय कर दी और टीम को जीत दिला दी.

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?
18 जनवरी 2002 को नागपुर में जन्मे प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे ने विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है. खास बात ये है कि आईपीएल डेब्यू से पहले प्रफुल्ल हिंगे ने सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला था. 8 दिसंबर 2025 को उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ की तरफ से आंध्र के खिलाफ 4 ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. विदर्भ ने यह मैच 19 रनों से अपने नाम किया. प्रफुल्ल हिंगे ने अक्टूबर 2024 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 10 मुकाबलों की 19 पारियों में 26.66 की औसत के साथ 27 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान 60/4 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. हिंगे ने विदर्भ को 2024/25 की रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी. अपने पहले ही फर्स्ट क्लास सीजन में हिंगे ने 4 मुकाबलों में 27.09 की औसत से कुल 11 विकेट लिए थे.

हिंगे ने जनवरी 2025 में अपना ‘लिस्ट-ए’ डेब्यू किया, उन्होंने 6 मुकाबलों में 5 विकेट हासिल किए. वह विदर्भ की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2025/26 की विजय हजारे ट्रॉफी जीती. प्रफुल्ल हिंगे ने ‘विदर्भ प्रो टी20 लीग’ के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था. इस लीग के 6 मुकाबलों में उन्होंने 8.96 की इकॉनमी रेट से कुल आठ विकेट लिए, जिसके बाद आईपीएल स्काउट्स की नजर उन पर पड़ी. हिंगे 2022 से चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. वह साल 2024 में 15 दिनों के कैंप के लिए ब्रिस्बेन गए थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article