Last Updated:
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 1 रन बनाकर रोहित शर्मा के सबसे ज्याादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया.
स्मृति मंधाना बनी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में करारी हार मिली. यह मैच स्मृति मंधाना के लिए यादगार था लेकिन टीम की हार ने इसे कभी ना याद करने वाला बना दिया. उन्होंने शुक्रवार को डरबन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में इतिहास रच दिया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. स्मृति अब भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों ही खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं. मंधाना ने पारी की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की.
इस मैच से पहले भारत की उपकप्तान मंधाना और रोहित शर्मा दोनों के नाम 151 पारियों में 4,231 रन थे. रोहित शर्मा ने 2024 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था. उन्होंने इस मैच में 14 गेंद में 13 रन बनाए और अब उनके नाम 155 पारियों में 4,244 रन हो गए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 124.38 है. कुल मिलाकर, मंधाना अब महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
A 𝗺𝗲𝗴𝗮 𝗺𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 🔓#TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana now has the most runs by any Indian batter in T20Is 🫡Take a bow! 🙇♀️


