Last Updated:
Firozabad Famous Mini Samosa: अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और कम कीमत में बेहतरीन जायके की तलाश में हैं, तो फिरोजाबाद का आसफाबाद चौराहा आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां मिलने वाले अनोखे और बेहद छोटे आकार के समोसे न सिर्फ अपनी कीमत, बल्कि घर के पिसे मसालों से बने लाजवाब स्वाद के कारण पूरे शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. महज 10 रुपये में 8 मिलने वाले इन मिनी समोसों को खाने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की भारी भीड़ जुटती है.
Firozabad Famous Mini Samosa: यूपी के फिरोजाबाद में खाने-पीने के विभिन्न प्रकार के आइटम मिलते हैं, लेकिन यहां के समोसे भी सबसे ज्यादा फेमस हैं. यह समोसे अन्य जगहों पर मिलने वाले समोसों से अलग हैं. इनको ठेले पर रखकर बेचा जाता है. वहीं, इनको खाने वाले लोगों की भारी भीड़ लगती है. सुबह से लेकर शाम तक ठेले पर लोगों की भीड़ आती रहती है. वहीं, इन्हें तैयार करने में भी अधिक समय नहीं लगता है और खाने में भी यह समोसे बहुत टेस्टी होते हैं. वहीं, इनकी सबसे अलग खासियत इनका साइज है. यह समोसे देखने में भी बेहद छोटे होते हैं और इनकी कीमत भी कम है.
घर के पिसे मसालों और सरसों के तेल में होता है तैयार
फिरोजाबाद शहर के आसफाबाद चौराहे पर ठेले पर छोटे समोसे बेचने वाले दुकानदार संदेश शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले सात साल से छोटे समोसे बनाकर बेच रहे हैं. उनके यहां शुद्ध तरीके से समोसे तैयार किए जाते हैं, जिसमें आलू और घर के पिसे हुए मसाले मिलाए जाते हैं. जिससे इन समोसों का स्वाद सबसे अलग होता है. वहीं, इनको मैदा और आलू के साथ सरसों के तेल में तैयार किया जाता है. ठेले पर ही कढ़ाई में यह छोटे-छोटे साइज के समोसे तैयार कर बेचे जाते हैं. दुकानदार ने बताया कि यह समोसे अपने आकार के लिए भी फेमस हैं. बहुत ही छोटे साइज में इनको तैयार किया जाता है. वहीं, इसके साथ दो तरह की हरी और मीठी चटनी भी दी जाती है.
10 रुपये में मिलते हैं 8 समोसे, दूर-दूर से आते हैं ग्राहक
समोसे बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि पहले इनकी शुरुआत एक रुपये से हुई थी, लेकिन महंगाई होने पर इनकी कीमत भी बढ़ा दी गई है. अब यह समोसे दस रुपये के आठ मिलते हैं, यानी दो रुपये प्रति पीस के रेट में भी यह समोसे बेचे जाते हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि इन समोसों को खरीदने के लिए आसपास के ही नहीं, बल्कि चौराहे से गुजरने वाले लोग आते हैं. दूर-दूर तक लोग इनको पैक करा कर भी ले जाते हैं. इससे उनकी अच्छी कमाई होती है.
About the Author
Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
