10.8 C
Munich

बॉल मेरे एरिया में आती है तो जोर से मारता हूं, चाहें बॉलर कोई भी हो… LSG का नया हीरो मुकुल चौधरी

Must read


होमखेलक्रिकेट

बॉल मेरे एरिया में आती है तो जोर से मारता हूं… LSG का नया हीरो मुकुल चौधरी

Last Updated:

मुकुल चौधरी ने मैच के बाद कहा कि मेरे पिता जी का शादी से पहले सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं. मुकुल अपना आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को मानते हैं.

Zoom

मुकुल चौधरी को 2.6 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा था.

राजस्थान के झुंझनू में क्रिकेट एकेडमियां नहीं थी, इसीलिए एक परिवार जयपुर शिफ्ट हुआ, ताकि 12 साल का लड़का अच्छे से प्रैक्टिस कर पाए. मां सुबह चार बजे उठकर घर के कामों में जुट जाती थी, दोपहर में उसे बेटे पर नजर जो रखना है. पिता ने पुश्तैनी घर का हिस्सा बेंच दिया, सरकारी नौकरी छोड़ दी और नया बिजनेस शुरू किया. ख्वाब एक ही था कि बेटा बड़ा क्रिकेटर बन जाए बस. पिता दिलीप चौधरी ने यह सपना तब देखा जब उनकी शादी भी नहीं हुई थी. मैच के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के नए हीरो मुकुल चौधरी ने खुद पिता के इस सपने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य होता है, गेंद मेरे एरिया में आती है तो मैं उसे जोर से मारता हूं.

मैच के बाद मुकुल चौधरी ने कहा कि मेरे पिता जी शादी से पहले सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं, इसीलिए मैन ऑफ द मैच का ये अवॉर्ड उन्हें समर्पित करूंगा. शुरुआत में हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. मैंने 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया. झुंझुनू में अकादमियां नहीं थीं, इसलिए मैं जयपुर चला गया. मैंने देखा कि टी20 क्रिकेट कितना तेजी से बढ़ रहा है. इसीलिए मैंने गुड़गांव चला गया और वहां 3 से 4 महीने रहा. मेरे पिता जी ने मुझे मेरे एक मैच के बारे में बताया था, जब मैं यूपी के खिलाफ अंडर-19 खेल रहा था. यह मैच कम स्कोर वाला था, लेकिन मैंने रन बनाए और तभी उन्हें पता चल गया कि मैं क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल करूंगा.

मुकुल ने बताया कि यह मेरा दूसरा मैच है जो मैं फ्लड लाइट्स में खेल रहा था. दबाव तो हमेशा रहता है, लेकिन भगवान ने हमें यह मौका दिया है, मैं अपनी तरफ से बस पूरी कोशिश करता हूं. मैच में मेरी योजना अंत तक खेलने की थी और मुझे इस पर पूरा भरोसा था कि अगर मैं अंत तक बल्लेबाजी करूंगा तो टीम को जीत दहिला सकता हूं.

पहले छक्के बारे में मुकुल ने कहा कि मैंने आईपीएल में आज से पहले कभी छक्का नहीं मारा था, इसीलिए यह बेहद खास था. मुझे पता था कि गेंद मेरे एरिया में आएगी तो मुझे बस एक छक्का मारना है. वह कहते हैं कि मैं बचपन से ही बल्लेबाजी करता आया हूं, अगर गेंद मेरे एरिया में आती है तो मैं उसे जोर से मारता हूं. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडियल बताया. मुकुल ने कहा कि मैंने उन्हें देखकर ही सीखा है.

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी मुकुल चौधरी

मुकुल पर ऋषभ पंत ने कि- उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, मैंने व्यक्तिगत तौर पर इस बात का पूरा ध्यान रखा कि उनका मुझ पर भरोसा बना रहे. जब आप किसी खिलाड़ी पर विश्वास करते हैं तो वो चमत्कार कर सकता है. हर मैच के साथ उनका खेल निखर रहा है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article