मुंबई एयरपोर्ट के स्टाफ की लापरवाही पर भड़के अदनान सामी, जवाब सुन गुस्सा पहुंचा 7वें आसमान पर, बोले- तमीज सीखिए

Date:


Last Updated:

सिंगर अदनान सामी मुंबई एयरपोर्ट के स्टाफ की बदसलूकी और लापरवाही से आगबबूला हो गए. उन्होंने एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर शिकायत की. मगर जब मुंबई एयरपोर्ट का जवाब आया तो उसे सुन उनका गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया. चलिए पूरा मामला बताते हैं.

सिंगर अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट के स्टाफ पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखा और खामियों को लेकर बात रखी. इतना ही नहीं, मुंबई एयरपोर्ट ने जिस तरह जवाब दिया, उससे सिंगर और नाराज हो गए हैं उन्होंने कहा कि ‘कुछ तमीज और तहजीब सीखिए.’ (Image:Insta@adnansamiworld)

अदनान सामी ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर मिलने वाली प्रणाम सर्विसेज को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बताया कि उनकी टीम के बताए जाने के बाद भी जब वह पहुंचे तो कोई उन्हें रिसीव करने के लिए वहां था ही नहीं. उनकी एयर इंडिया की फ्लाइट 5 घंटे लेट थी. सिंगर का कहना है कि ये बात उन्हें पहले ही बताई जानी चाहिए थी. लेकिन प्रणाम सर्विस ने ऐसा नहीं किया. (Image:Insta@adnansamiworld)

अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की फीमेल स्टाफ पर बदसलूकी और लापरवाही का आरोप भी लगाया. उन्होंने बताया कि वह महिला कर्मचारी लगातार फोन पर व्यस्त थीं और जर्नी को आसान बनाने के बजाय और मुश्किल बना दिया. उनके पास फास्ट ट्रैक रास्ते की जानकारी भी नहीं थी. (Image:Insta@adnansamiworld)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की फीमेल स्टाफ पर बदसलूकी और लापरवाही का आरोप भी लगाया. उन्होंने बताया कि वह महिला कर्मचारी लगातार फोन पर व्यस्त थीं और जर्नी को आसान बनाने के बजाय और मुश्किल बना दिया. उनके पास फास्ट ट्रैक रास्ते की जानकारी भी नहीं थी. (Image:X@adnansamiworld)

अदनान सामी ने प्रणाम सर्विस के स्टाफ पर खराब बर्ताव का आरोप लगाया. सिंगर ने कहा कि इस सर्विस के लिए ग्राहकों से पैसे लिए जाते हैं. ऐसे में जब उन्हें सुविधाएं न मिले और कर्मचारियों का ऐसा रवैया हो तो ये बहुत ही लापरवाही और अपमानजनक बात है. (Image:Insta@adnansamiworld)

बता दें प्रणाम सर्विस एक पेड वीआईपी असिस्टेंस सर्विस है, जिसका मकसद यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं जैसे रिसीव-ड्रॉप, बैगेज असिस्टेंस से लेकर फास्ट ट्रैक सुविधा व लाउंज असिस्टेंटस. (Image:Insta@adnansamiworld)

अदनान सामी की शिकायत के बाद मुंबई एयरपोर्ट के एक्स हैंडल पर जवाब भी आया, जिसे पढ़कर सिंगर और भड़क गए. उनकी टीम ने लिखा, ‘डियर अदनान, आपका शुक्रिया कि आपने ये सब परेशानी को व्यक्त किया. हम आपकी शिकायत को समझते हैं. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं. आप हमें अपनी यात्रा की तारीख, समय और अन्य जानकारी भेजें और हम इस पूरे मामले का रिव्यू कर आपकी मदद करेंगे.’ (Image:Insta@adnansamiworld)

इस ट्वीट को पढ़ अदनान सामी ने फिर रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘सबसे ज्यादा निराशजनक ये है कि आपकी समस्या पर एक रटा-रटाया जवाब मिल जाए. अगर आपको ग्राहकों से बात करनी नहीं आती तो आप कम से कम अपने बॉट को ही सीखा दीजिए कि कैसे सम्मानजनक बात करते हैं.’ (Image:X@adnansamiworld)

गुस्सा जाहिर करते हुए सिंगर ने आगे कहा, ‘और क्या आप और मैं इतना घुल-मिल गया हूं कि आप मुझे मेरे फर्स्ट नेम से बुलाएंगे. जब आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करके जवाब दे सकते हैं तो उसी कंप्यूटर से मेरी जानकारी निकाल लीजिए. अगर ये जहमत भी नहीं उठा सकते तो हद दर्जे की लापरवाही है. कुछ तमीज और तहजीब सीखिए.. हद है.’ (Image:Insta@adnansamiworld)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related